4 नवंबर 2021 को देशभर में दिवाली का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस खास दिन को सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी स्टार्स भी सेलिब्रेट करते नजर आए हैं। हर कोई सोशल मीडिया पर लक्ष्मी पूजा की तस्वीरें शेयर कर रहा है। इतना ही नहीं, कई लोगों ने फेस्टिवल के मौके पर अपने घर की साज-सजावट भी दिखाई है। भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने भी दिवाली के त्योहार को धूमधाम के सेलिब्रेट किया। इस खास दिन पर उन्होंने ढेर सारे पटाखे भी छुड़ाए। हालांकि, इस दौरान रानी चटर्जी के साथ एक हादसा हो गया। रानी चटर्जी के पास ही एक पटाखा फट गया।
इस मौके का एक वीडियो रानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हालांकि, इस वीडियो में देखने के बाद पता चल रहा है कि, इस हादसे में रानी चटर्जी को बिल्कुल भी चोट नहीं आई है। लेकिन फैंस के बीच रानी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।