आर्यन खान की जमानत याचिका पर अब गुरुवार सुबह 11 बजे सुनवाई होगी। आर्यन को एक रात और जेल में गुजारना होगा। कोर्ट में वकील सतीश मानशिंदे और अमित देसाई ने आर्यन खान को जमानत दिलाने की पूरी कोशिश की लेकिन मुंबई की सेशंस कोर्ट में आर्यन, अरबाज मर्चेट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। एएसजी अनिल सिंह कोर्ट में देर से आए उन्होंने कोर्ट से इस मामले की सुनवाई गुरुवार तक टालने की अपील की। एएसजी अनिल सिंह ने कोर्ट के सामने आर्यन और अरबाज के चैट्स भी दिखाए जिसमें दोनों के बीच ड्रग्स को लेकर बातचीत थी। उन्होंने दलील दी कि जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान आर्यन अपने बयान से पीछे हट गया। बेशक वो ऐसा कर सकता है लेकिन दूसरे बयान के अनुसार उसने अपने दोस्त के साथ ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी थी। यह इतना आसान नहीं है कि मैंने ड्रग्स केवल मेरे अपने सेवन के लिए लिया, इसलिए हमें ड्रग्स के जड़ तक जाने के लिए जांच करनी है।
काइली जेनर ने कुछ फोटो शेयर की हैं जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस फोटो में काइली जेनर बिलकुल नग्न हैं और उनका शरीर खून से सना हुआ है। काइली की ये तस्वीरें हैरान करने वाली हैं।काइली के इस फोटोशूट को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करने में लगे हुए हैं। वहीं इस तस्वीर को देखकर शाहरुख खान की बेटी ने भी रिएक्शन दिया है। सुहाना खान ने काइली की इस फोटो पर थम का इमोजी पोस्ट किया है। और तस्वीर को लाइक भी किया है। हालांकि काइली के फैंस को भी प्रेग्नेंसी में उनका ये अंदाज पसंद नहीं आया। एक यूजर ने लिखा- 'इस तरह की तस्वीर को चेतावनी की जरूरत है।' अन्य ने लिखा- 'मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं आया'।
टीमएसी सांसद और मशहूर बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां अक्सर किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में रहती हैं। पिछले कुछ महीनों में अपनी निजी जिंदगी को लेकर उन्होंने बहुत बार सुर्खियां बटोरीं। हाल ही में उन्होंने ये भी खुलासा कर दिया कि उन्होंने यश दासगुप्ता से शादी कर ली है। दरअसल यश के जन्मदिन के मौके पर नुसरत ने केक पर हसबैंड और डैड लिखवाया था जिसके बाद से ये साफ हो गया कि दोनों शादी कर चुके हैं। अब उन्होंने अपने पति यश संग दुर्गा पूजा के मौके पर एक फेस्टिव शूट करवाया है। इन तस्वीरों में दोनों की केमेस्ट्री काफी शानदार नजर आ रही है। एक तस्वीर में नुसरत यश की गोद में बैठी नजर आ रही हैं तो वहीं कई तस्वीरों में दोनों एक दूसरे पर प्यार जताते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा उनकी और भी तस्वीरें सामने आई हैं जो उनके फैन पेज द्वारा साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में दोनों दुर्गा पूजा मनाते नजर आ रहे हैं।
तमिल फिल्मों के मशहूर अभिनेता श्रीकांत का मंगलवार को निधन हो गया। उन्होंने 1965 में आई फिल्म 'वेन्निरा अदई' से अपने करियर की शुरुआत की थी। 82 वर्ष की उम्र में श्रीकांत ने अंतिम सांस ली। 40 साल के करियर में उन्होंने सिर्फ नायक ही नहीं बल्कि खलनायक की भी जबरदस्त भूमिका निभाई।इस फिल्म में वे दिवंगत अभिनेत्री और तमिलनाडु की सीएम रहीं जयललिता के हीरो बने थे। उनके निधन की खबर ने रजनीकांत को काफी दुख दिया है। मेगास्टार रजनीकांत ने शोक प्रकट करते हुए ट्वीट किया, 'श्रीकांत जैसे करीबी दोस्त को खोने का मुझे बहुत दुख हुआ है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे'।
इस हफ्ते का शनिवार टेलीविजन जगत के लिए साल का सबसे बड़ा शनिवार होने जा रहा है। इस दिन टीआरपी की जंग में हिंदी सिनेमा के नंबर वन हीरो रणवीर सिंह उतरने जा रहे हैं। उनके शो के जरिये टीआरपी की लिस्ट में भी नंबर वन होने का ख्वाब संजो रहे कलर्स चैनल की कोशिशों को कमजोर करने की तैयारी में हैं सोनी टेलीविजन का डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 2’ और जी टीवी का सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा’। 1 मई 1995 को शुरू होने के बाद से लगातार चलता आ रहा सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ देश का सबसे लंबे समय से चलता चला आ रहा रियलिटी शो भी है। शो के होस्ट हैं आदित्य नारायण। वहीं ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 2’ को अपनी जज मलाइका अरोड़ा के ग्लैमर से मदद मिलने की उम्मीद है। रणवीर सिंह के दृश्यावली आधारित क्विज शो ‘द बिग पिक्चर’ के मुकाबले में सिंगिंग रियलिटी शो ‘सारेगामापा’ ने इस बार मानवीय संवेदनाओं और संघर्ष की गाथाओं को आगे करने का फैसला किया है और अपना पहला तुरुप का पत्ता इस शो के मेकर्स ने दिल्ली की संजना भट्ट के रूप में आगे किया है।
बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को 2 अक्तूबर को एनसीबी ने मुंबई के क्रूज पर हो रही ड्रग्स पार्टी के दैरान पकड़ा था। 14 अक्तूबर को आर्यन खान की जमानत की अगली सुनवाई होगी। फिलहाल आर्यन खान की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं। वह अन्य दोषियों के साथ जेल में बंद है। इसी बीच साल 2000 में शाहरुख की फिल्म 'जोश' में उनके साथ काम कर चुके पुनीत वशिष्ठ ने शाहरुख पर निशाना साधा है। दरअसल, पुनीत वशिष्ठ मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ऑफिस के बाहर नजर आए थे। इस दौरान पुनीत ने आर्यन खान के मामले में मीडिया से बात की। पुनीत वशिष्ट ने इस दौरान कहा कि खानों ने पिछले 27 साल से उनका बायकॉट किया है। अब भगवान उनका बायकॉट कर रहे हैं। पुनीत वशिष्ठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें पुनीत वशिष्ठ गुस्से में कहते दिख रहे हैं कि, 'देखिए, मैं 'जोश', 'क्या कहना' सभी फिल्मों में था? मैं इन सब में शामिल नहीं हुआ, इसलिए खान-पान ने 27 साल तक मेरा बायकॉट किया। अब भगवान इन सभी खानों का बायकॉट कर रहे हैं।'
टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस 15 में आए दिन कोई न कोई विवाद हो रहा है। रोजाना किसी में दोस्ती तो किसी का दिल टूट रहा है। प्रतीक घर के सबसे विवादित कंटेस्टेंट रह चुके हैं। हाल में ही जय भानुशाली ने प्रतीक को फिर से गाली दी है। जिससे आहत होकर प्रतीक सहजपाल ने खुद को ही कई थप्पड़ लगाए। इस मामले में करण कुंद्रा ने अपने दोस्त जय को समझाने की कोशिश की थी। जय को करण की बात बिलकुल रास नहीं आई। वह करण को प्रतीक का पक्ष लेते देख गुस्सा हो जाते हैं। बिग बॉस ने आज के एपिसोड का प्रोमो जारी किया है। इस प्रोमों में करण कुंद्रा जय को समझाते दिख रहे हैं कि प्रतीक की कोई गलती नहीं थी। इस पर जय बोलते हैं, 'मुझे तू गलत मत बोल। मुझे मालूम है मैं सही हूं। कोई मुझे सपॉर्ट करे या ना करे, मुझे उससे कोई मतलब नहीं है।' यह सुनकर करण कुंद्रा जय भानुशाली कहते हैं, 'उसको जो बोला था, वो उसने वही किया। तुझे जो बोला गया, वो तुझसे नहीं हो रहा है।' इस बात को सुनते ही जय भानुशाली चिढ़ जाते हैं और करण कुंद्रा से कहते हैं, ' अबे तू चढ़ मत मेरे पर। अगर वो उस पॉइंट लेकर आएगा तो मैं खुद को नहीं रोक पाऊंगा।'
स्लमडॉग मिलेनियर अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। इस खुशी में उनके दोस्तों ने उन्हें बेबी शावर की पार्टी दी। फ्रीडा ने अपनी गोद भराई की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। तस्वीरों में फ्रीडा बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने सफेद रंग का गाउन पहना हुआ है, जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। इससे पहले फ्रीडा ने जून महीने में मंगेतर कोरी ट्रैन के साथ फोटो साझा कर अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'बेबी ट्रैन आने वाला है'। फ्रीडा ने साल 2019 में कोरी ट्रैन से सगाई कर ली थी। कोरी एक एडवेंचर फोटोग्राफर हैं।
हाल ही में एक पोस्ट ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दो तस्वीरों का एक कोलाज बनाया गया है जिसमें ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी को शाहरुख खान के साथ उनके घर, मन्नत में एक साथ दिखाया गया है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए थे कि शाहरुख ने ट्विटर के सीईओ से आर्यन खान के सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बात की है। जब इस पोस्ट की जांच की गई तो ये अफवाह साबित हुई, जो बिना कुछ जाने शरारती तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर साझा की जा रही है। वायरल तस्वीरें काफी पुरानी हैं। इन तस्वीरों का आर्यन की गिरफ्तारी से कोई लेना देना नहीं है। डोर्सी ने 14 नवंबर 2018 को मन्नत में शाहरुख से मुलाकात की थी, जिसके बाद उन्होंने इस तस्वीर को ट्वीट किया। लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस पोस्ट के बहाने शाहरुख को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘ओ माई गॉड 2’ के सेट पर कोरोना फैलने और इसके चलते फिल्म की शूटिंग रुक जाने की बुधवार की सुबह फैली खबरों ने पूरे दिन फिल्म जगत के लोगों और बृहन्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों को परेशान रखा। फिल्म इंडस्ट्री में इसे कोरोना की तीसरी लहर का संकेत मानते हुए उन सभी फिल्म निर्माताओं व निर्देशकों ने अपने अपने शूटिंग स्थल पर अनजान लोगों की आवाजाही रोक दी, जिनकी शूटिंग मुंबई या आसपास के इलाकों में चल रही है। बीएमसी ने भी नए सिरे से लोगों को आगाह किया है कि त्यौहार के इस समय में अतिरिक्त सावधानी बरतने से ही कोरोना को मात दी जा सकती है और इस दौरान जरा सी लापरवाही कोरोना के मामले तेजी से बढ़ा सकती है।