फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आर्यन की जमानत फिर टली और कैंसर से जीते महेश मांजरेकर, पढ़ें मनोरंजन की 10 बढ़ी खबरें

Tue, 26 Oct 2021 07:54 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
आर्यन खान, महेश मांजरेकर - फोटो : Social Media
आर्यन खान 18 दिन से जेल की हवा खा रहा है। इस मामले में आर्यन 8 अक्तूबर से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। उस पर NDPS कानून के तहत ड्रग्स रखने और इस्तेमाल करने का आरोप है।अपनी सभी दलीलें बॉम्बे हाईकोर्ट के सामने रखते हुए   मुकुल रोहतगी ने ये साफ किया कि उन्हें एनसीबी या अभियोजन पक्ष से किसी से भी कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा हम यहां खड़े हैं और मुझे लगता है ये जमानत का एक उपयुक्त मामला है। मुकुल रोहतगी ने साथ ही कहा कि मुझे बेतुके विवाद से कोई सरोकार नहीं है। उनके बाद अब अरबाज मर्चेंट की तरफ से वकील अमित देसाई उनका पक्ष रख रहे हैं। इसी के साथ मुकुल रोहतगी ने आर्यन खान के पक्ष में सभी दलीलें कोर्ट के सामने रख दी हैं, हालांकि आर्यन खान की जमानत अर्जी पर कल फिर से लंच के बाद सुनवाई होगी। 
 
Aryan Khan Case Live: आर्यन खान को आज भी नहीं मिली जमानत, कल दोपहर तीन बजे फिर होगी सुनवाई



 
विज्ञापन

2 of 10
महेश मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता महेश मांजरेकर को कुछ महीनों पहले ही अपने कैंसर से पीड़ित होने के बारे में पता चला था। हालांकि, कैंसर की सर्जरी के दो महीने बाद अब वह कैंसर से मुक्त हो गए हैं। दरअसल, 2 महीने पहले हुई महेश की सर्जरी पूरी तरह सफल रही। यह सर्जरी मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में की गई थी। इसके बाद वे कुछ दिन अस्पताल में भर्ती भी रहे थे। इस बारे में खुद महेश मांजरेकर ने जानकारी दी। उन्होंने इस बात का खुलासा अंतिम के ट्रेलर रिलीज के दौरान किया। महेश मांजरेकर ने बताया कि, "मैंने 35 किलो वजन कम किया है। अंतिम के दौरान, मुझे कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था। मैंने फिल्म के आखिरी भाग की शूटिंग तब की थी जब मुझे कैंसर था और मैं कीमोथेरेपी ले रहा था। लेकिन आज मुझे आप सब को यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं कैंसर फ्री हूं।" 
 
कैंसर मुक्त हुए अभिनेता: महेश मांजरेकर ने दी कैंसर को मात, बीमारी के दिनों पर की खुलकर बात

 
विज्ञापन

3 of 10
आर्यन खान और अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग्स मामले में फंसे सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अभिनेत्री अनन्या पांडे से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) व्हाट्सएप पर ड्रग्स पर चर्चा करने को लेकर पूछताछ कर रही है। इसी बीच अब इन दोनों स्टार किड की ड्रग्स को लेकर की गई कुछ चैट सामने आई है। सामने आई इन चैट्स में आर्यन और अनन्या ड्रग्स खरीदने पर चर्चा कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक अन्य चैट में आर्यन खान ने मजाक में अपने दोस्तों को धमकी दी कि वे एनसीबी से उनके खिलाफ कार्रवाई करवाएंगे। एनसीबी अब इन चैट्स का इस्तेमाल दोनों से पूछताछ करने के लिए कर रही है। आर्यन खान फिलहाल इस मामले में तीन सप्ताह से आर्थर रोड जेल में बंद है। वहीं अनन्या पांडे से एनसीबी पिछले हफ्ते दो बार पूछताछ कर चुकी है। एक मीडिया रिपोर्ट में सामने आई इन चैट्स को एनसीबी ने मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में "अपराधी सबूत" के रूप में रखा है।
 
Aryan Khan Drug Case: आर्यन खान और अनन्या पांडे के चैट्स के कुछ अंश सामने आए, ड्रग्स पर चर्चा करते दिखे स्टार किड्स



 

4 of 10
समीर और क्रांति वानखेड़े - फोटो : इंस्टाग्राम
एनसीबी अफसर समीर वानखेडे़ पर राजनीतिक हमलों के बीच उनकी पत्नी क्रांति रेडकर ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यहां उन्होंने अपने पति पर लगे आरोपों के जवाब दिए। क्रांति ने कहा, "समीर वानखेड़े इन सब विवादों से बाहर आ जाएंगे क्योंकि सच की ही जीत होती है। जो आरोप लगे हैं, वे साबित नहीं हो पाएंगे। क्रांति ने हालिया समय में अपने परिवार को मिली धमकियों का जिक्र करते हुए कहा, "हमें बहुत तकलीफ होती है। दूसरे राज्यों से कोई आता है और हमें धमकाता है। हमें हमारे राज्य में सुरक्षित महसूस होना चाहिए। समीर वानखेड़े विरोधी लोग हमें बहुत तकलीफ देते हैं। हमें लटकाया जाएगा, हमें जला देंगे, ऐसी धमकियां मिलती हैं। हमें जान का खतरा है।"क्रांति ने आगे कहा, "हमें सुरक्षा मिली है, उसके हम शुक्रगुजार हैं। मुझे मेरे बच्चे, मेरे परिवार को धमकाया जा रहा है। कोई हमें देखता भी है तो हमें लगता है कि ऐसा क्यों हो रहा है। फेक अकाउंट्स से हमें ट्रोल किया जाता है। 
 
समीर वानखेड़े की पत्नी का आरोपों पर पलटवार: क्रांति रेडकर ने कहा- हमें लटकाने, जलाकर मार देने की धमकियां मिल रही हैं



 
विज्ञापन

5 of 10
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बीते दिनों अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह अपने अंडरकट हेयर कट को फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही थीं। उनके फैंस को एक्ट्रेस का ये बोल्ड काफी पसंद आया था।  सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी के इस नए हेयर स्टाइल ने काफी सुर्खिया बटोरी थी। उनके इस वीडियो को देख फैंस उनके इस यूनिक स्टाइल की काफी तारीफ कर रहे थे। हालांकि, शिल्पा के इस नए लुक को लेकर सबके मन में कई सवाल भी थे। ऐसे में अब एक्ट्रेस के इस नए हेयरस्टाइल खास वजह सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा ने अपने पति राज कुंद्रा की वजह से यह नया हेयरस्टाइल करवाया है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री ने मन्नत मांगी थी कि अगर उनके पति को पोनोग्राफी मामले में जमानत मिल जाएगी, तो वे अपना सिर मुंडवाएंगी। ऐसे में पति राज कुंद्रा के जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी ये मन्नत पूरी की।
 
सोशल मीडिया: राज कुंद्रा की वजह से शिल्पा शेट्टी के कराया था अंडरकट हेयरस्टाइल, पति की जमानत के लिए मांगी थी मन्नत


 
विज्ञापन

6 of 10
करीना और सैफ परिवार सहित - फोटो : विरल भयानी
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान और सैफ अली खान परिवार के साथ मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। उनके साथ बड़ा बेटा तैमूर और छोटे बेटा जेह भी मौजूद था। चारों को मुंबई के निजी हवाई अड्डे पर देखा गया है। हालांकि, अभी यह नहीं पता कि सैफ और करीना परिवार के साथ कहां जा रहे हैं? लेकिन कहा जा रहा है कि वह फिर से छुट्टियां मनाने के लिए जा रहे हैं। करीना और सैफ तीन महीने में अपनी तीसरी यात्रा के लिए जा रहे हैं। पिछली बार वे परिवार के साथ मालदीव में थे, लेकिन इस बार उन्होंने कहां के लिए उड़ान भरी इस बात की जानकारी नहीं है। करीना और सैफ की परिवार के साथ स्पॉट हुई यह तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। करीना डेनिम जींस और पीले रंग की टी-शर्ट पहने हुए स्पॉट हुई हैं। उन्होंने मास्क लगा रखा था और हाथ में जैकेट पकड़ रखी थी। वहीं, सैफ ने नीले रंग की शर्ट के साथ सफेद पैंट पहनी हुई थी। तैमूर ने नीले रंग की टी-शर्ट और डेनिम पैंट पहनी हुई थी। 
 
सोशल मीडिया: परिवार के साथ फिर से छुट्टियों पर रवाना हुए करीना- सैफ! मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, देखें तस्वीरें

 

 
विज्ञापन

7 of 10
रजित कपूर और आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता रजित कपूर भी अब शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान के समर्थन में उतर आये हैं। उन्होंने आर्यन खान का सुर्खियों में आना "दुर्भाग्यपूर्ण" करार दिया है। रजित कपूर का कहना है कि आर्यन खान ड्रग्स मामला दोहराता है कि फिल्म उद्योग में लोगों को "कठिन जांच" के तहत रखा जाता है। गौरतलब है कि आर्यन खान को इसी महीने की शुरुआत में मुंबई तट पर एक क्रूज जहाज पर ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह इस वक्त मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है। 'द मेकिंग ऑफ द महात्मा' और बासु चटर्जी की टीवी श्रृंखला ब्योमकेश बख्शी के लिए फेमस रजित ने कहा कि खान परिवार का मीडिया ट्रायल बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग सुर्खियों में रहते हैं जिसके कारण उनको कष्टदायी जांच का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इसे अनुचित करार दिया है। 
 
शाहरुख-आर्यन के समर्थन में रजित कपूर: गिरफ्तारी को बताया 'दुर्भाग्यपूर्ण'! बोले- तमाशा बना दिया...

 




 

8 of 10
रत्ना पाठक शाह - फोटो : फाइल
बॉलीवुड अभिनेत्री रत्ना पाठक शाह ने पति नसीरुद्दीन शाह के साथ संबंधों को लेकर खुलकर बातचीत की है। उन्होंने बताया है कि दोनों का रिश्ता पिछले वर्षों के दौरान कैसे विकसित हुआ है। रत्ना और नसीरुद्दीन की शादी के 39 साल हो गये हैं। दोनों की मुलाकात थिएयर में हुई थी और करियर की शुरुआत भी थिएटर से ही हुई थी। रत्ना और नसीरुद्दीन ने 'संभोग से संन्यास तक' नाटक में पहली बार मंच पर साथ अभिनय किया था। रत्ना ने अपने एक इंटरव्यू में कहा, हम एक-दूसरे के प्यार में पड़ गये थे।  हमने साथ में जो पहला थिएटर प्ले किया उसका नाम 'संभोग से संन्यास तक' था और यह हमारे जीवन की कहानी है। उन्होंने हंसते हुए कहा कि अब बस संन्यास लेना बाकी है। रत्ना पाठक का कहना है कि उनका और नसीरुद्दीन के बीच का रिश्ता बहुत उपयोगी रहा है। उन्होंने अपने और नसीरुद्दीन के रिश्ते को बराबर और दोस्ताना रिश्ता बताया। उन्होंने कहा कि यह रिश्ता हमारे लिए आशीर्वाद रहा है। हम बहुत अच्छे दोस्त बन गए और बहुत अच्छे दोस्त बने रहे। 
 
रत्ना पाठक ने खुद को बताया 'आलसी', कहा- नसीरुद्दीन मेहनती हैं, उनके साथ लाइफ 'संभोग से संन्यास' की तरह..

 

 

9 of 10
रितेश पांडे का गाना 'डोली रोका हो कहार' - फोटो : सोशल मीडिया
रितेश पांडे भोजपुरी इंडस्ट्री में एक मशहूर सिंगर हैं। उनका एक गाना आजकल काफी चर्चाओं में हैं। उनका गाना 'डोली रोका हो कहार' रिलीज हुआ है, जो एक सैड सॉन्ग है। इस गाने में अभिनेत्री प्रगति भट्ट भी नजर आ रही हैं। वो गाने में रितेश के अपोजिट में दिखाई दे रही हैं। 2 दिन पहले रिलीज हुए इस गीत को अब तक 2.28 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस बीत में रितेश अपनी प्रेमिका की डोली उठाने के साथ साथ अपना दुख बयां कर रहे हैं। इस गीत के बोल राजकुमार सहानी ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। इस गाने के प्रोड्यूसर रत्नाकर कुमार हैं।
 
भोजपुरी: रितेश पांडे का गाना 'डोली रोका हो कहार' देख आंखों में आ जाएंगे आंसू, आपने देखा क्या?


 
विज्ञापन

10 of 10
अनन्या पांडे, ईशान खट्टर - फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान ड्रग्स केस में नाम सामने आने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे से एनसीबी दो बार पूछताछ कर चुकी है। मामले की जांच के दौरान सामने और आर्यन और अनन्या की व्हाट्सएप चैट में दोनों ड्रग्स पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। मामले में अभिनेत्री से दो बार पूछताछ हो चुकी है। इसके बाद एनसीबी ने 25 अक्तूबर को तीसरी बार पूछताछ के लिए पेश होने को कहा था। लेकिन, अनन्या एनसीबी दफ्तर नहीं पहुंचीं।  ड्रग्स मामले में नाम सामने आने के बाद से ही अनन्या बेदह मुश्किल दौर से गुजर रही है। ऐसे में उनके खास दोस्त ईशान खट्टर के सपोर्ट में आगे आए हैं। दरअसल, बीते शनिवार को ईशान खट्टर को फूलों की एक दुकान पर फूल खरीदते हुए देखा गया था। इसके एक घंटे बाद ही उनकी कार को अनन्या पांडे के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंकी पांडे के परिवार के एक करीबी दोस्त ने बताया कि ईशान अनन्या से मिलने के लिए उनके घर आए थे। इतना ही नहीं जब से ड्रग्स केस में अनन्या का नाम सामने आया है, तब से ईशान अनन्या से लगातार संपर्क में हैं। वह अनन्या और उनके परिवार का खास ध्यान रख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशान अनन्या और उनके परिवार के काफी करीब हैं।
 
Aryan Khan Drug Case: ड्रग्स मामले में फंसीं अनन्या पांडे के सपोर्ट में आए ईशान खट्टर, परिवार का रख रहे खास ख्याल


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें