फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Drugs Case: जमानत याचिका पर आज सुनवाई करेगी बॉम्बे हाई कोर्ट, भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी भी रहेंगे मौजूद

Tue, 26 Oct 2021 07:43 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आर्यन खान, मुकुल रोहतगी - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई क्रूज ड्रग्स छापेमारी मामले में गिरफ्तार बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट में मंगलवार यानी आज सुनवाई होगी। मामले सुनवाई के दौरान भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी भी मौजूद रहेंगे। आर्यन खान ने 20 अक्टूबर को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सबस्टेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत जमानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इससे पहले मामले में दायर की गई याचिका को विशेष अदालत ने खारिज करते हुए आर्यन खान की न्यायिक हिरासत 30 अक्टूबर तक के लिए बढ़ा दी थी।

विशेष अदालत द्वारा 20 अक्टूबर को उसकी याचिका खारिज करने के बाद, वकील सतीश मानेशिंदे की कानूनी टीम ने मुंबई उच्च न्यायालय का रुख किया। इसके बाद अदालत मंगलवार, 26 अक्टूबर को मामले की सुनवाई करने के लिए सहमत हुई। मामले में आर्यन के वकील ने पहले कहा था कि, "हमने अदालत से कहा कि मामले की सुनवाई वीडियो कांफ्रेंसिंग से होनी चाहिए, लेकिन न्यायाधीश ने इनकार कर दिया।"

 

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आर्यन खान - फोटो : PTI

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्यन खान की जमानत याचिका क्रमांक 57 पर सूचीबद्ध है। जबकि अरबाज मर्चेंट की जमानत याचिका क्रमांक 64 पर सूचीबद्ध है। इस बीच उच्च न्यायालय में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) आर्यन खान सहित मामले के सभी आरोपियों की जमानत का विरोध करेगा।

विज्ञापन

3 of 5
आर्यन खान - फोटो : PTI

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में आर्यन की जमानत अर्जी को मजिस्ट्रेट अदालत और विशेष एनडीपीएस अदालत दोनों द्वारा खारिज करने के बाद आर्यन खान अब तीन सप्ताह से ज्यादा समय से हिरासत में है। इसी बीच शाहरुख खान 21 अक्टूबर को पहली बार अपने बेटे से मुंबई के आर्थर रोड जेल में मिले थे।

4 of 5
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
आर्यन खान को एनसीबी ने 2 अक्तूबर को मुंबई क्रूज रेव पार्टी में एक छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था। क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में हुई इस छापेमारी के दौरान उन्होंने 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस, एमडीएमए (एक्स्टसी) की 22 गोलियां और 1.33 लाख रुपये नकद जब्त किए थे। हालांकि, इस दौरान आर्यन खान के पास कोई ड्रग्स नहीं मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

एनसीबी इस मामले में अब तक कुल 20 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस बीच मामले में एनसीबी की जांच भी जारी है। इससे पहले आर्यन खान के मोबाइल फोन पर मिले व्हाट्सएप चैट के आधार पर अभिनेत्री अनन्या पांडे को पिछले हफ्ते दो बार पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें