शाहरुख खान अक्सर विवादों से बचने वाले एक्टर्स में से एक हैं। लेकिन शाहरुख खान को क्या मालूम था कि एक दिन उनके ही बेटे को जेल की हवा खानी पड़ेगी। दरअसल, 2 अक्तूबर को मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में चल रहे रेव पार्टी से एनसीबी ने आर्यन समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने आर्यन खान को 14 दिन की जेल की सजा सुनाई है। इस मामले में आज आर्यन खान की जमानत को लेकतर कोर्ट में सुनवाई चल रही है। ऐसे में शाहरुख-गौरी के लिए हर पल भारी है। शाहरुख एक इंटरव्यू में खुलासा कर चुके हैं कि वह अपनी पत्नी के बाद अगर किसी से सबसे ज्यादा प्यार करते हैं तो वह उनके बच्चे ही हैं। वहीं उनके लिए अपने बेटे को जेल की हवा खाते देखना काफी मुश्किल होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं की शाहरुख ने अपने बेटे का नाम आर्यन ही क्यों रखा। अगर नहीं तो जानिए शाहरुख और आर्यन कि जिंदगी से जुड़े इस किस्से के बारे में।