मुंबई क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार आर्यन खान की जमानत याचिका पर बुधवार 20 अक्तूबर को गुरुवार को सेशन कोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले 14 अक्तूबर को सेशंस कोर्ट में जज ने वकीलों की मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
वहीं, सुनवाई से पहले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के हाथ बड़ा सबूत लगा है। दरअसल, एनसीबी को आर्यन खान कुछ और चैट्स मिली है। इस चैट्स में आर्यन मुंबई क्रूज पार्टी में शामिल होने वाली एक बॉलीवुड अभिनेत्री से ड्रग्स पर चर्चा कर रहे थे। आज आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई से पहले एनसीबी ने यह चैट मैसेजेस भी कोर्ट को सौंप दिए हैं।