आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
एनसीबी ने शाहरुख के बेटे आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को मादक पदार्थ रखने, इससे संबंधित साजिश, इसके सेवन, खरीद और तस्करी करने के आरोप में तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। तीनों इस समय न्यायिक हिरासत में हैं। इतने दिनों से जेल में बंद आर्यन से पहली बार शाहरुख खान ने मुलाकात की है। अब तक शाहरुख की मैनेजर ही आर्यन का हाल चाल लेने जेल आ रही थीं।