फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aryan Khan Drug Case: आर्यन की जमानत याचिका खारिज करते हुए जज ने कहा- वो 'बड़े नेटवर्क' का हिस्सा, व्हाट्सएप चैट करती है गठजोड़ का इशारा

Thu, 21 Oct 2021 03:04 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान की बुधवार को जमानत याचिका फिर खारिज हो गई। 16 दिन में चौथी बार ऐसा हुआ जब कोर्ट ने शाहरुख के बेटे को बेल देने से इनकार कर दिया। एनसीबी की टीम ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को मादक पदार्थ रखने, इससे संबंधित साजिश, सेवन, खरीद और तस्करी करने के आरोप में तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। तीनों इस समय न्यायिक हिरासत में हैं, गुरुवार को तीनों की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही है। आर्यन की जमानत के लिए बॉम्बे उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है।

बेटे से जेल में मिलने पहुंचे शाहरुख
कई दिनों से मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद बेटे आर्यन से पहली बार शाहरुख मिलने पहुंचे। बेटे से मिलकर शाहरुख खान ने 15 मिनट तक बात की, जेल से बाहर आते हुए किंग खान ने मीडिया से बात करने से परहेज किया।

चलिए आपको बताते हैं आर्यन समेत तीन और आरोपियों की जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने क्या कहा-
 
विज्ञापन

2 of 7
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला
  • सभी तथ्य प्रथम दृष्टया दिखाते हैं कि आरोपी आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट, मुनमुन धमेचा ने एक-दूसरे के साथ साजिश में काम किया। जांच में ये पता चलता है कि सभी आरोपी एक ही धागे में जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 7
आर्यन खान - फोटो : Social Media
  • हालांकि आर्यन खान से कोई रिकवरी नहीं हुई है, लेकिन वो 'बड़े नेटवर्क' का हिस्सा जान पड़ता है।  इस प्रकार, वे जब्त की गई दवाओं की पूरी मात्रा के लिए भी उत्तरदायी है। यानी की आर्यन को क्रूज पर ड्रग्स लिया जाएगा, इसकी जानकारी थी।

4 of 7
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
  • हालांकि आर्यन का कोई आपराधिक इतिहास नहीं रहा है, लेकिन उसके व्हाट्सऐप चैट से ये पता चलता है कि वो अवैध नशीली दवाओं की गतिविधियों में लिप्त था।
विज्ञापन

5 of 7
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
  • अज्ञात व्यक्तियों के साथ आर्यन खान की व्हाट्सऐप चैट में 'थोक मात्रा' और 'हार्ड ड्रग' के बारे में बात की गई है।
विज्ञापन

6 of 7
आर्यन खान - फोटो : अमर उजाला
  • व्हाट्सऐप चैट आदि के रूप में आपत्तिजनक सामग्री आर्यन खान की आपूर्तिकर्ताओं और नशीली दवा बेचने वालतों के साथ संबंध को दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
  • आर्यन के व्हाट्सऐप चैट से प्रथम दृष्टया यह पता चलता है कि वह नियमित रूप से मादक द्रव्य से जुड़ी गतिविधियों का हिस्सा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें