फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: आर्यन की जमानत याचिका खारिज और विक्की कौशल का लुक वायरल, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Fri, 08 Oct 2021 07:41 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
विक्की कौशल, आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी करने के आरोप में फंसे आर्यन, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत याचिका खारिज हो गई।कोर्ट ने कहा है कि इस अदालत के समक्ष आवेदन विचारणीय नहीं है। इसलिए अंतरिम जमानत याचिका खारिज की जा रही है। एनसीबी के वकील के विरोध में आर्यन खान के वकील सतीश मानशिंदे ने काफी दलीलें दीं लेकिन उनकी एक भी जिरह काम नहीं आई। अब सतीश मानशिदें आर्यन की जमानत के लिए सेशन कोर्ट में अपील करेंगे। आर्यन खान और अन्य आरोपियों को आर्थर जेल में 3-5 दिनों के लिए क्वारंटाइन सेल में रखा जाएगा। हालांकि कोरोना जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन जब भी कोई नया आरोपी इस जेल में आता है तो उसे कुछ दिनों तक इस क्वारंटीन सेल में रखा जाता है। कोर्ट में सुनवाई के दौरान ही मेडिकल जांच के बाद आरोपियों को आर्थर जेल लाया गया।
 
Aryan Khan Bail Rejected: आर्यन खान को नहीं मिली जमानत, बेटे के बिना गौरी खान का जन्मदिन अधूरा

 
विज्ञापन

2 of 10
विक्की कौशल - फोटो : Instagram
विक्की कौशल बॉलीवुड के एक बेहतरीन कलाकार हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में कम ही समय में बड़ा नाम कमा लिया है। 'मसान' में अपनी दमदार अदायगी से उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया था तो वहीं 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' से उन्होंने बता दिया कि वो इंडस्ट्री पर राज करने आए हैं। विक्की के हाथ में कई बड़े प्रोजेक्ट हैं जो उनके करियर को नई उड़ान देने वाले हैं। वो बहुत जल्द फिल्म सरदार उधम में नजर आने वाले हैं। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा की है जो इस फिल्म की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, '1933, ईस्टर्न यूरोप के जंगल में कहीं'। इस तस्वीर में विक्की बर्फ में खड़े नजर आ रहे हैं और उन्होंने मोटे मोटे कोट पहने हुए हैं। साथ ही उनके चेहरे पर भी थोड़ी बर्फ जमी दिख रही है। हालांकि इस बर्फीले पोज में विक्की फैंस से लेकर सेलेब्स तक सबको इतने पसंद आ रहे हैं कि इंटरनेट का तापमान बढ़ गया है।


 
तस्वीर: बर्फीली वादियों में विक्की कौशल ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, यूजर्स बोले- हाय गर्मी

 
विज्ञापन

3 of 10
शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 13 के विनर और टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का 2 सितंबर को निधन हो गया था। अभिनेता के निधन के बाद उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल बुरी तरह टूट गई थीं, जिसने भी शहनाज गिल को सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के समय देखा था, उसकी आंखें नम हो गई थीं। इतना नहीं, सिद्धार्थ की मौत के बाद शहनाज अब तक फैंस के सामने नहीं आई हैं, ऐसे में एक्ट्रेस के फैंस लगातार सवाल कर रहे हैं कि, शहनाज कैसी हैं? वहीं, इन सबके बीच अब शहनाज गिल ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'हौसला रख' की बची हुई शूटिंग शुरू कर दी है, जिसका एक वीडियो सामने आया है। शहनाज का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  इस वीडियो के साथ दिलजीत दोसांझ ने एक प्यारा सा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा है, 'मैंने इसे प्यार किया और इसने मेरे साथ ये किया। हौसला रख इस दशहरा, 15 अक्तूबर को।' सोशल मीडिया पर इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है, क्योंकि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद ये पहला मौका है, जब शहनाज इतना खुश नजर आई हैं।
 
सोशल मीडिया: सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद पहली बार सामने आईं शहनाज गिल, फैंस ने कहा- हौसला रख..




 

4 of 10
सुहाना खान, गौरी खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के लिए ये सबसे मुश्किल समय है। दोनों ही अपने बेटे आर्यन खान की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहरुख और गौरी का बेटा आर्यन खान 3 अक्तूबर से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की कस्टडी में है। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। ऐसे में अब गौरी और शाहरुख सिर्फ अपने बेटे को बाहर लाने की कोशिशों में लगे हैं। इन तमाम मुश्किलों के बीच आज गौरी खान का 51वां जन्मदिन है। ऐसे में बेशक गौरी खान का पार्टी करने का मन नहीं होगा, लेकिन गौरी को उनकी बेटी सुहाना खान ने बेहद ही प्यारे अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। सुहाना ने सोशल मीडिया पर अपनी मां की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ ही उन्होंने अपनी मां के लिए एक प्यारा नोट भी लिखा है।  
 
बर्थडे स्पेशल: भाई आर्यन की गिरफ्तारी के बीच सुहाना ने मां गौरी को जन्मदिन की दी बधाई, शेयर की सालों पुरानी फोटो
विज्ञापन

5 of 10
आर्यन खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की कोर्डेलिया क्रूज शिप पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के छापे के वक्त मौजूदगी को लेकर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं में एक नया मोड़ आ गया है। बताया जाता है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ये छापा मारा इसीलिए कि उन्हें मौके पर आर्यन खान के होने की सौ फीसदी पक्की जानकारी पहले ही मिल चुकी थी। ये जानकारी देने वाले और बाद में एनसीबी की हिरासत में उसके साथ सेल्फी खींचने वाले शख्स के अतीत की जानकारियां जैसे जैसे बाहर आती जा रही हैं, एनसीबी की रेड का ये पूरा मामला ही हिलता दिख रहा है। अदालत ने भी गुरुवार को आर्यन खान को एनसीबी की हिरासत में देने से मना करके ये संकेत दे दिया कि एनसीबी इस मामले में जो कुछ बता रही है, उसमें कई सारे छेद सामने आने लगे हैं। मुंबई के समंदर में बीते शनिवार की रात जो कुछ हुआ उसकी पूरी कहानी अब तक वही सामने आती रही है जो एनसीबी के अधिकारी बताते रहे हैं। लेकिन, अब इस कहानी के दूसरे पहलू भी धीरे धीरे बाहर आ रहे हैं। शाहरुख खान के कथित करीबी रहे एक शख्स के 30 सितंबर को गिरफ्तार होने के बाद से गुरुवार तक चले घटनाक्रम में अभी कई नए मोड़ आने बाकी है। आर्यन खान के कथित रूप से नशीले पदार्थों के सेवन का आदी होने की जानकारी मिलने के बाद ही उसके पीछे निजी जासूस लगाने और उनके मूवमेंट की पल पल की जानकारी इकट्ठा करने की बात भी अब सामने आने लगी है।
 
Aryan Khan: आर्यन को क्रूज शिप पर योजना के तहत लाने के संकेत, निजी जासूस ने बिगाड़ा एनसीबी का खेल

 
विज्ञापन

6 of 10
बिग बॉस 15 - फोटो : Colors Instagram
हाल ही में बिग बॉस का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सभी घरवाले प्रतीक पर गुस्सा होते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल विश्वसुंदरी द्वारा दिए गए मैप और अपने बैग को पाने के लिए प्रतीक ने बाथरूम की पेचकस से बाथरूम की कुंडी तोड़ दी। उस वक्त विधि पंडया बाथरूम में शावर ले रही थीं और ये बात जब घरवालों को पता चली तो हर किसी ने प्रतीक के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।प्रतीक की इस हरकत से बौखलाई विधि पंडया ने बाहर आकर प्रतीक को बताया कि जब प्रतीक ने बाथरूम की कुंडी तोड़ी तो वो अंदर थी और नहा रही थी। जिसके बाद अकासा ने भी विधि का सहयोग किया। लेकिन करण कुंद्रा को जब ये बात पता चली तो वो प्रतीक पर काफी गुस्सा हुए और उन्होंने कहा, ‘प्रतीक तूने उस लड़की के बारे में सोचा’। जिसका जवाब देते हुए प्रतीक ने कहा, ‘मैंने गेम के बारे में सोचा’। प्रतीक की ये बात सुनकर करण काफी नाराज हुए। करण ने प्रतीक को चेतावनी देते हुए कहा, ‘गेम भाड़ में जाए, किसी लड़की के साथ ऐसा दोबारा करना भी मत। जिसके बाद भी जब प्रतीक ने अपनी गलती नहीं मानी तो करण साफ तौर पर बिग बॉस से ये कहते हुए नजर आए कि अगर वो ये कर सकता है तो हम भी कर सकते हैं, क्योंकि वो थोड़ा-थोड़ा तोड़ेगा मैं तो पूरा सेट ही तोड़ दूंगा। ना कैमरा बचेगा ना कुछ बचेगा’।
 
Bigg Boss 15: प्रतीक सहजपाल की गंदी हरकत पर भड़के करण कुंद्रा, बोले- दोबारा अगर ऐसा किया तो...

 
विज्ञापन

7 of 10
बिग बॉस 15 - फोटो : Instagram
बिग बॉस 15 की शुरुआत से ही कंटेस्टेंट्स लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हालांकि पहले ही दिन घरवालों ने एक-दूसरे पर अपना पहला इंप्रेशन बताकर हमला बोल दिया था, लेकिन प्रतीक के घर में आने के बाद घर का माहौल थोड़ा गरमाया हुआ था। जहां अब जंगल में रहने वाले कंटेस्टेंट् करण कुंद्रा ने अपनी गेम स्टार्ट कर बिग बॉस के आलीशान घर में रह रहे लोगों को खुले आम चुनौती दे दी है तो वहीं अब दो जंगल वासियों के बीच प्यार पनपता हुआ दिखाई दे रहा है। बिग बॉस के घर में जहां सभी घरवाले आपस में लड़ रहे हैं तो वही घर में एक नई प्यार की कहानी शुरू हो गई है। बिग बॉस के घर में इन दिनों ईशान और मायशा की नजदीकियां देखने को मिल रही हैं। दोनों का हाल ही में एक प्रोमो सामने आया है। जिसमें ये दोनों एक- साथ न सिर्फ बैठे हुए एक-दूसरे की आंखो में आंखे डाले देख रहे हैं बल्कि हर काम एक-दूसरे के साथ ही करते हुए नजर आ रहे हैं।
 
Bigg Boss 15: घर में शुरू हुई मायशा अय्यर और ईशान सहगल की प्रेम कहानी, सोशल मीडिया पर लोग हुए कनफ्यूज

8 of 10
सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिनों पहले ही सामंथा और नागा चैतन्य ने अपनी चार साल की शादी को खत्म करने की घोषणा सोशल मीडिया पर की थी। इसके लिए साउथ एक्ट्रेस सामंथा को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया था, जिसका अब अभिनेत्री ने मुंह तोड़ जवाब दिया है। सामंथा ने महिलाओं और पुरुषों के प्रति दोहरा मापदंड रखने वाले लोगों की आलोचना की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी साझा करते हुए लिखा, ‘गुड मॉर्निंग, जब महिलाओं का कोई मसला होता है तो उस पर नैतिकता के सवाल उठाए जाते हैं, लेकिन एक समाज के रूप में हम पुरुषों की नैतिकता पर सवाल नहीं उठाते- इस वजह से हम एक समाज के रूप में मौलिक और नैतिक नहीं हैं।   सामंथा द्वारा साझा किए गए इस कोट को फरीदा डी ने लिखा है।
 
Social Media: नागा चैतन्य से अलग होने के बाद सामंथा ने किया पोस्ट, कहा- हमेशा महिलाओं पर ही क्यों उठते हैं सवाल

 

9 of 10
लैक्मे फैशन वीक 2021 - फोटो : अमर उजाला मुंबई
लैक्मे फैशन वीक 2021 को आगाज हो गया है। कोरोना महामारी के बाद फैशन का यह पहला ऐसा इवेंट है, जो इतने बड़े स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। इस फैशन वीक में कई बड़े डिजानर्स ने अपनी कला का नमूना पेश कर रहे हैं। लैक्मे फैशन वीक के दूसरे दिन का समापन मोनिशा जयसिंह और श्वेता बच्चन नंदा के MXS लेबल के साथ हुआ। इस जोड़ी के फैशन डिजाइन 80 के दशक के डिस्को और स्ट्रीट वियर लुक्स से प्रेरित थे। मोनिशा जयसिंह और श्वेता बच्चन नंदा के इस कलेक्शन में बैंगनी बारिश, मियामी गुलाबी, नियॉन पीला और यूएफओ हरा रंग मौजूद था। इस डिजाइनिंग जोड़ी के कलेक्शन अमेरिकी टीवी शो जैसे हूज द बॉस, मियामी वाइस और थ्रीज कंपनी की याद दिलाते थे। इस दौरान दोनों ने मिनी, शीथ, बोरी ड्रेस, पेंसिल स्कर्ट और क्रॉप्ड जैकेट जैसी ड्रेसेस की झलक दिखाई। इन ड्रेसेस में डेनिम को कुछ हैवी-ड्यूटी शिमर और फ्रिंज के साथ ग्लिटर दिया गया था, जबकि कार्गो पैंट और बस्टियर के साथ हुडी एक आकर्षक तिकड़ी में लाए थे। 
 
लैक्मे फैशन वीक 2021 : श्वेता बच्चन नंदा ने फैशन डिजाइनर के तौर पर किया डेब्यू, मोनिशा जयसिंह के साथ की एमएक्सएस लेबल शुरुआत


 
विज्ञापन

10 of 10
अमिताभ बच्चन का नया पड़ोसी - फोटो : अमर उजाला
हिंदी सिनेमा के मेगा स्टार अमिताभ बच्चन का पड़ोसी होना किसी के लिए भी गर्व की बात हो सकती है। लेकिन, उनके पड़ोस में बसने का किराया इतना है कि आम इंसान शायद ही इसकी हिम्मत कर सके। उनका पड़ोस भी उनका अपना ही है और इसे किराए पर देने के लिए अमिताभ बच्चन मोटी रकम वसूल करते रहे हैं। इस बार ये जगह करीब 19 लाख रुपये महीने के किराए पर उठी है और इसके लिए अगले 15 साल का करार भी हो गया है। इस जगह को किराए पर एक बैंक ने लिया है। दो साल पहले तक भी यहां एक बैंक ही चलता था। मुंबई के सबसे पॉश इलाके में शुमार जुहू में अमिताभ बच्चन के पास कई बंगले हैं। प्रतीक्षा में अमिताभ बच्चन बरसों तक अपने माता पिता के साथ रहे। बाद में वह एक दूसरे बंगले जलसा में रहने चले आए। जलसा के पीछे ही जनक नाम के बंगले में उनका और उनकी फिल्म कंपनी सरस्वती पिक्चर्स का दफ्तर है। और, जलसा के पास ही एक और जगह है जिसमें दो साल पहले तक सिटी बैंक काम करता रहा। इस जगह का मालिकाना हक भी अमिताभ बच्चन के पास ही बताया जाता है जिसे उन्होंने दो साल पहले खाली करवा लिया था।
 
मुंबई: अमिताभ बच्चन को मिला अपना नया पड़ोसी, हर महीने किराए के रूप में मिलेंगे इतने लाख रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें