फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म ‘आवारा बलम’ का टीजर जारी, तनुश्री और प्रियंका पंडित के साथ धूम मचाएगा ये सुपरस्टार

Sat, 24 Mar 2018 01:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भोजपुरी फिल्म अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ‘आवारा बलम’ का टीजर लॉन्च कर दिया गया है। इसमें वह तनुश्री और प्रियंका पंडित के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्देशक चंदन उपाध्याय ने कहा है कि फिल्म रिलीज के लिए तैयार है। 
विज्ञापन

2 of 4
इसकी कहानी बेहतरीन है, इसमें कल्लू, तनुश्री और प्रियंका की शानदार कैमिस्ट्री दर्शकों को देखने को मिलेगी। टीजर से साफ पता चल रहा है कि यह पूरी तरह ‘एक्शन’ फिल्म है, जिसमें रोमांस का भी शानदार तड़का लगाया गया है। 
 
विज्ञापन

3 of 4
कल्लू इस फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं। वह कहते हैं, ‘फिल्म में नृत्य, रोमांस और एक्शन की भरमार है। साथ ही पारिवारिक मूल्यों का भी खासा ख्याल रखा गया है। यह भोजपुरी सिनेमा के हक में है कि ऐसी फिल्में बन रही है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं।’ 
 
विज्ञापन

4 of 4
अभिनेता कल्लू ने कहा है कि इस साल भोजपुरी सिनेमा में आए बदलाव का असर 'आवारा बलम' में भी दिखेगा। फिल्म के निर्माता निशिकांत झा ने  कहा,‘इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। तभी लोग फिल्म का टीजर पसंद कर रहे हैं। जल्द ही ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। फिल्म के जल्द रिलीज होने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें