फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े पर्दे पर राम की वापसी: 24 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे अरुण गोविल, इन फिल्मों में कर चुके हैं अभिनय

Tue, 19 Oct 2021 01:01 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1987 में आए टीवी के मशहूर धार्मिक सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल इस किरदार से घर-घर पहचाने जाने लगे। आलम तो यह था कि उस दौर में अभिनेता जहां भी जाते लोग उन्हें सचमुच का भगवान समझ लेते थे। रामानंद सागर के इस शो से पहले और बाद अरुण गोविल ने कई अन्य टीवी सीरियल और फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन, आज भी उनकी पहचान रामायण के राम के रूप में की जाती है। 

ऐसे में करीब ढाई दशक बाद अब एक बार अरुण राम के किरदार में वापसी करने वाले हैं। दरअसल, अरुण गोविल जल्द ही ओह माई गॉड के सीक्वल में भगवान राम की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। ओएमजी टू का प्रोडक्शन अश्विन वर्दे और अक्षय कुमार कर रहे हैं, जबकि इसका डायरेक्शन अमित राय कर रहे हैं। काफी समय बाद एक फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे अरुण ने अपने अभिनय करिअर में कई फिल्मों में काम किया है। तो आइए जानते हाैं कि उनके करियर की अब तक की पॉपुलर कुछ फिल्मों के बारे में- 

 

पहेली (1977)

अरुण गोविल ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत इसी फिल्म के जरिए की। इस फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शन्स के तारा सिंह बड़जात्या ने किया था। अरुण इस फिल्म में बलराम के किरदार में नजर आए थे। हालांकि, इसे ज्यादा सफलता नहीं मिली थी।

विज्ञापन

2 of 10
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

सावन को आने दो (1979)

इस फिल्म ने अरुण गोविल को एक नई पहचान दिलाई। येसुदास द्वारा गाए इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे थे। म्यूजिकल-रोमांटिक इस फिल्म के बाद ही अरुण गोविल को 'स्टार ऑफ टुमारो' कहा जाने लगा था। 

विज्ञापन

3 of 10
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

अय्याश (1982)

फिल्म सावन को आने दो के बाद से ही अरुण गोविल को कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। इस फिल्म के बाद वे अय्याश फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आए। शक्ति सांमत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में संजीव कुमार और मदन पुरी ने भी अहम भूमिका निभाई थी।

4 of 10
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि (1982)

यह बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जो बृज भाषा पर बनी थी। इस फिल्म में रविंद्र जैन ने म्यूजिक दिया था। इसे शिव कुमार ने बनाया था और अरुण गोविल इसमें भी अभिनय करते नजर आए थे।

विज्ञापन

5 of 10
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

हिम्मतवाला (1983)

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जितेंद्र की सबसे सफल फिल्मों में से एक हिम्मतवाला में भी अरुण ने अहम रोल निभाया था।

विज्ञापन

6 of 10
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

बादल (1985)

बादल एक मल्टीस्टारर फिल्म थी, जिसमें अरुण गोविल के साथ शम्मी कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, शक्ति कपूर, पूनम ढिल्लो, मदन पुरी और राजेंद्र नाथ नजर आए थे। इस फिल्म को आनंद सागर ने निर्देशित किया था। 

विज्ञापन

7 of 10
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

 

शिव महिमा (1992)

भगवान राम के किरदार के लिए मशहूर अरुण गोविल भगवान शिव का किरदार भी निभा चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ किरण जुनेजा मां पार्वती के रोल में थीं।

8 of 10
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

कानून (1994)

अजय देवगन की शुरुआती फिल्मों में से फिल्म कानून में अरुण गोविल ने अहम भूमिका निभाई थी। वे इस फिल्म में अजय के भाई बने थे। 

9 of 10
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

 

दो आंखें बारह हाथ (1997)

इस फिल्म में अपने अभिनय को थोड़ा विस्तार देते हुए अरुण ने पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया था। फिल्म में गोविंदा मुख्य भूमिका में नजर आए थे।

विज्ञापन

10 of 10
अरुण गोविल - फोटो : सोशल मीडिया

लव कुश (1997)

लव कुश अरुण गोविल के करियर की कुछ आखिरी फिल्मों में से एक थी।  इस फिल्म के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया। इस फिल्म में वह लक्ष्मण के रोल में नजर आए थे। हालांकि, इस फिल्म के बाद उन्होंने कोई भी हिंदी फिल्म नहीं की। लेकिन, अब 24 साल बाद वे एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें