बॉलीवुड स्टार्स की निजी जिंदगी की कहानी रील लाइफ से अलग होती है। फिल्मों में वे प्यार में पागल हुए लड़के का किरदार निभाते हैं, लेकिन रियल लाइफ में उनका नाम कई लड़कियों के साथ जुड़ता है। फिल्मों में विलेन के कारण दो प्रेमी दूर होते हैं, लेकिन रियल लाइफ में इनके अलग होने की वजह कोई तीसरा व्यक्ति बन जाता है। अपने रिलेशनशिप को लेकर बॉलीवुड स्टार्स अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उन्हीं में से एक अर्जुन रामपाल भी हैं। मुलाकात, प्यार, शादी, अफेयर और तलाक... कुछ ऐसी ही है अर्जुन रामपाल की जिंदगी की कहानी। आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके प्यार के किस्सों से रूबरू कराने जा रहे हैं...