करीना कपूर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
करीना कपूर की हलकट जवानी
मधुर भंडारकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'हीरोइन' में करीना कपूर को बॉलीवुड में एक लड़की के स्ट्रगल और जद्दोजहद को दिखाती है जिससे वो एक स्टार एक्ट्रेस बनने के लिए गुजरती है। फिल्म में करीना कपूर खान के अलावा अर्जुन रामपाल, रणदीप हुड्डा, दिव्या दत्ता और रणवीर शौरी ने अहम किरदार निभाए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफल नहीं रही लेकिन, करीना कपूर खान पर फिल्माया गीत 'हलकट जवानी' काफी लोकप्रिय रहा और आज भी यह गीत सभी पार्टियों के लिए टॉप फेवरेट्स में से एक है। इस गीत के संगीतकार सलीम सुल्तान थे और इस गीत को सुनिधि चौहान ने गया था।