करीना कपूर
- फोटो : insta
अभिनेत्री करीना कपूर वैसे तो अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, वहीं वह अपनी फैमिली के साथ प्रोफेशनल अपडेट भी देती रहती हैं। अब एक्ट्रेस ने लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह हंसती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर देखकर पता चल रहा है, कि अचानक क्लिक की गई है। करीना ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, मिस्टर घोष के साथ एक इंटेंस सीन की शूटिंग के बीच में... क्या ज्यादातर एक्टर्स के साथ ऐसा होता है?