दुनिया भर में अपनी गायकी और संगीत का लोहा मनवा चुके संगीतकार एआर रहमान खूब सुर्खियां बटोरते हैं। लेकिन कुछ दिनों पहले वो तब विवाद में आ गए थे जब उन्होंने स्टेज पर एंकर के हिंदी बोले जाने का विरोध किया था। दरअसल, यह घटना रहमान की फिल्म '99 सॉन्ग्स' के प्रमोशनल इवेंट के दौरान हुई थी। जिसके बाद उनके फैंस काफी भड़क गए थे लेकिन अब ए आर रहमान ने इसपर सफाई दी है और ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।