संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाले एआर रहमान आज अपना 55 वां जन्मदिन मना रहे हैं। 6 जनवरी 1967 को चेन्नई में जन्मे रहमान का असली नाम दिलीप कुमार था और हिंदू परिवार में उनका जन्म हुआ था। सोशल मीडिया पर पैंस उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। रहमान ने अपनी रचनाओं से रहमान ने ना सिर्फ देश में बल्कि दुनिया में भी नाम कमाया और तिरंगे का मान बढ़ाया है। रहमान जब 9 साल के थे तभी उनके पिता का निधन हो गया था और परिवार की जिम्मेदारियां उनके कंधे पर आ गईं। लेकिन रहमान ने हार नहीं मानी, कड़ी मेहनत की और ऑस्कर से लेकर ग्रैमी अवार्ड तक का सफर तय किया।