फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफीनामा: संजय खान ने फ्लाइट में प्रीति जिंटा को ना पहचानने पर मांगी माफी, कहा- सिर्फ जिंटा बोला होता तो...

Tue, 23 Nov 2021 12:22 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय खान, प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय खान ने सोमवार को मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा से सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर माफी मांगी। अभिनेता ने दुबई जाने वाली एक फ्लाइट में एक्ट्रेस को पहचानने में विफल रहने के बाद यह प्रतिक्रिया दी है। संजय खान ने ट्विटर पर यह भी खुलासा किया कि उनकी बेटी सिमोन अरोड़ा ने एक्ट्रेस से उनका परिचय कराया था।

प्रीति से माफी मांगते हुए संजय खान ने ट्विटर पर पोस्ट किया, "प्रिय प्रीति- एक सज्जन के रूप में मैंने माफी मांगना अपना कर्तव्य समझा क्योंकि मैं आपको पहचान पाने में असमर्थ रहा। जब मेरी बेटी सिमोन ने दुबई की उड़ान में आपका परिचय कराया तब मैं आपको पहचान पाया। अगर सिर्फ जिंटा बोला जाता तो मुझे आप याद आ जाती क्योंकि मैंने आपके खूबसूरत चेहरे के साथ आपकी कई फिल्में देखी हैं। अभिनेता ने इस ट्वीट में अभिनेत्री प्रीति जिंटा को भी टैग किया। 
 

 

विज्ञापन

2 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram

इससे पहले बीते महीने प्रीति ने एक विमान के अंदर से अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "जीवन हमेशा अनुभवों और कोई कैसा महसूस करता है, इसके बारे में है । महामारी के दौरान एक व्यस्त दिन और रात के कार्यक्रम के बाद यात्रा करना और फिर अतिरिक्त कागजी कार्रवाई, कोरोना परीक्षण आदि काफी तनावपूर्ण है।"

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रीति जिंटा - फोटो : Instagram

इसके कुछ दिनों बाद उन्होंने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में अपने पति जीन गुडइनफ के साथ एक तस्वीर साझा की थी। इस तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "नीले रंग में मेरे पति के साथ एक स्पोर्टी करवाचौथ।"

4 of 5
प्रीति जिंटा, जेन गुडइनफ - फोटो : Insatagram- @realpz

बीते दिनों अभिनेत्री और पति जीन सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों के माता- पिता बने। इस बारे में जानकारी देते हुए एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर जीन के साथ एक सेल्फी साझा की और कहा, "सभी को नमस्कार, मैं आज आप सभी के साथ एक अद्भुत खबर साझा करना चाहती हूं। जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारा दिल कृतज्ञता और प्यार से भर गया है कि हम हमारे परिवार में हमारे जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का स्वागत करें।"

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Preity Zinta - फोटो : Instagram

उन्होंने आगे कहा, "हम अपने जीवन में इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद। प्रीति आखिरी बार साल 2018 में आई एक्शन-कॉमेडी फिल्म भैयाजी में नजर आईं थी। उन्होंने सात साल के बाद स्क्रीन पर आपसी वापसी की थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें