फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suniel Shetty: 'हेरा फेरी 3' के अलावा इन दो फिल्मों के सीक्वल से जुड़े सुनील, अक्षय-परेश संग फिर जमाएंगे जोड़ी

सार

सुनील शेट्टी 'हेरा फेरी 3' के अलावा दो और बेहतरीन कॉमेडी फिल्मों के सीक्वल से भी जुड़ गए हैं। अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी एक बार फिर दर्शकों का दिल जीतने आ रही है। 
विज्ञापन
1 of 5
सुनील-अक्षय-परेश - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी जल्द ही अपनी बेहतरीन कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी' की अगली किस्त 'हेरा फेरी 3' में नजर आने वाले हैं। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के अलावा सुनील की 'आवारा पागल दीवाना' के सीक्वल और अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम' की तीसरी किस्त के भी लौटने की संभावना है। इन फिल्मों से जुड़े हर एक अपडेट पर फैंस अपनी नजरें गड़ाए हुए हैं। वहीं, इन मूवी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो 'आवारा पागल दीवाना 2' और 'वेलकम 3' में एक क्रॉसओवर होगा, इस खबर मात्र ने ही फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 
विज्ञापन

2 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
पहले एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया था कि अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने केवल 'हेरा फेरी 3' बल्कि दो और कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी के लिए भी साथ आ रहे हैं, जिनमें 'आवारा पागल दीवाना 2' और 'वेलकम 3' शामिल है। वहीं, अब इन खबरों पर खुद सुनील शेट्टी ने चुप्पी तोड़ते हुए पक्की मुहर लगा दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
हालिया इंटरव्यू में सुनील शेट्टी ने पुष्टि की कि वह 'आवारा पागल दीवाना 2' और 'वेलकम 3' के साथ लौट रहे हैं, जहां वह जॉनी लीवर के जरिए निभाई गई छोटा छत्री के साथ येडा अन्ना की अपनी भूमिका को दोहराएंगे। सुनील शेट्टी ने अपने किरदार और फिल्म के सीक्वल पर मुहर लगाते हुए कहा, 'आवारा पागल दीवाना सीक्वल की कहानी तय हो गई है, लेकिन वेलकम 3 पहले आ सकती है। मैं वेलकम 3 का भी हिस्सा हूं।'

Katrina Kaif: डेब्यू फिल्म की शूटिंग के दो दिन बाद ही बाहर हो गई थीं कटरीना, डूबते करियर को ऐसे मिला था सहारा

4 of 5
सुनील शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सुनील शेट्टी ने इन दोनों फिल्मों से फैंस के लगाव और उम्मीदों को भी संबोधित किया। उन्होंने आत्मविश्वास से कहा, 'हम तीनों (अक्षय कुमार, परेश रावल और मैं) बहुत सचेत हैं। एक्टर के रूप में हम बहुत अधिक परिपक्व हो गए हैं।' 

Jawan: 'जवान' के गाने से जुड़ी ये हसीना? वाईआरएफ स्टूडियो में शाहरुख खान संग शुरू की शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
'हेरा फेरी 3', 'आवारा पागल दीवाना 2' और 'वेलकम 3' इन तीनों ही फिल्मों को फिरोज नाडियाडवाला प्रोड्यूस करने वाले हैं। वहीं, बीते दिन 'हेरा फेरी 3' से पीछे हटने का कारण बताते हुए अक्षय कुमार ने कहा था, 'हेरा फेरी मेरे जीवन का हिस्सा रहा है। मुझे भी दुख होता है कि इतने वर्ष से फिल्म नहीं बनी, लेकिन जैसा कि मैंने कहा कि हमें कुछ अलग सोचना होगा। देखिए फिल्म की जो स्क्रिप्ट आई उससे मैं खुश नहीं था, इसलिए मैं पीछे हट गया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें