फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anushka Shetty Birthday: जब प्रभाष ने रुकवा दी थी अनुष्का शेट्टी की शादी, असल जिंदगी में बाहुबली संग जुड़ता है देवसेना का नाम

Sun, 07 Nov 2021 08:16 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रभास, अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
सात नवंबर 1981 को मैंगलोर में जन्मीं अनुष्का शेट्टी ने मनोरंजन जगत में खूब नाम कमाया है। वह तमिल और तेलुगु फिल्मों की क्वीन कही जाती हैं। अनुष्का का असली नाम स्वीटी शेट्टी है लेकिन वह अपने स्टेज नेम से मशहूर हैं। उन्होंने साल 2005 में फिल्म 'सुपर' से डेब्यू किया था। इसके बाद वह 'लक्ष्यम', 'शौर्यम' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। अनुष्का ने डार्क फैंटेसी फिल्म 'अरुंधति' में डबल रोल निभाया था और इसमें उनके अभिनय को बहुत पसंद किया गया। इस फिल्म से उन्होंने आलोचकों का दिल भी जीत लिया था।

'देवसेना' बन जीता सबका दिल

तेलुगु के अलावा तमिल फिल्मों जैसे 'सिंगम', 'वानम', 'रुद्रमादेवी' जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। हालांकि उनके करियर की अब तक कि सबसे बेस्ट फिल्म रही है एसएस राजामौली की बाहुबली सीरीज। इस सीरीज में राजकुमारी देवसेना का किरदार निभाकर अनुष्का ने जबरदस्त सुर्खियां भी बटोरीं साथ ही वह दक्षिण सिनेमा की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक बन गईं। हालांकि क्या आप जानते हैं कि फिल्म के हीरो प्रभास ने असल जिंदगी में अनुष्का की शादी रुकवा दी थी?
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का और प्रभास
फिल्म में प्रभास ने बाहुबली का डबल रोल निभाया था। वह अनुष्का के पति और बेटे के किरदार में नजर आए थे। फिल्म को जबरदस्त सफलता तो मिली ही साथ ही प्रभास और अनुष्का के अफेयर की खबरें भी उड़ने लगी थीं। हालांकि यह बात कम लोगों को पता रही होगी कि फिल्म के दौरान ही अनुष्का की शादी कहीं तय हो गई थी लेकिन प्रभास ने यह शादी रुकवा दी थी।
विज्ञापन

3 of 5
प्रभास और अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल प्रभास ने इस फिल्म के लिए तीन सालों तक कोई और फिल्म साइन नहीं की थी। उन्होंने खुद पर खूब मेहनत की थी और वह चाहते थे कि अनुष्का भी इस प्रोजेक्ट पर गंभीरता से काम करें। बताते हैं कि जब अनुष्का की शादी की बात आई तो उन्होंने इसे होने नहीं दिया क्योंकि उनका मानना था कि फिर अनुष्का बाहुबली फिल्म पर ध्यान नहीं दे पाएंगी।

4 of 5
प्रभास और अनुष्का शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं फिल्म में दोनों की केमेस्ट्री की जबरदस्त तारीफ हुई थी। साथ ही ऐसी खबरें आने लगी थी कि प्रभास और अनुष्का सच में एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और वह शादी करने वाले हैं। हालांकि कई मौकों पर दोनों ही साफ कर चुके हैं कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और हमेशा ही रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शेट्टी - फोटो : Insatagram- @anushkashettyofficial
प्रभास के बारे में बात करते हुए अनुष्का ने कहा था कि वह उन्हें 15 सालों से जानती हैं और उनके लिए वह एक दोस्त हैं जिन्हें वह रात के तीन बजे भी फोन कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि, 'हमारे बीच कुछ है नहीं क्योंकि अगर ऐसा होता तो वह सामने आ जाता'। फिलहाल प्रभास और अनुष्का दोनों ही अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं और फैंस चाहते हैं कि एक बार फिर उनकी जोड़ी पर्दे पर नजर आए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें