फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने साझा की बचपन की तस्वीर तो भाई ने किया मजेदार कमेंट, वायरल हो रही फोटो

Mon, 12 Apr 2021 12:59 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की बबली गर्ल अनुष्का शर्मा फिल्मों से भले ही कुछ समय से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी सक्रिय रहती हैं। अनुष्का की तस्वीरें पोस्ट होते ही वायरल हो जाती हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने भाई करनेश शर्मा के साथ अपनी बचपन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अनुष्का अपने भाई के साथ टेबल पर अखबार पढ़ती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा, करनेश शर्मा - फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा अक्सर सोशल मीडिया फैंस के साथ अपने बचपन की यादें साझा करती हैं। इस तस्वीर में भी अनुष्का का क्यूट अंदाज देखने को मिल रहा है। सबसे खास बात ये है कि उनके भाई करनेश ने अपनी बहन की तस्वीर पर काफी मजेदार कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, 'हम बचपन में अखबार क्यों पढ़ रहे थे'। साथ ही उन्होंने ये भी लिखा, 'हम बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं रखते थे'।
विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
अनुष्का की इस तस्वीर पर उनके फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। इस तस्वीर में वो सफेद टॉप और चेक्ड मिनी स्कर्ट में बहुत ही क्यूट लग रही हैं जबकि करनेश ने सफेद टी शर्ट और ग्रे शॉर्ट्स पहने हुए हैं। इस तस्वीर के साथ अनुष्का ने दिल इमोजी भी पोस्ट किया। उन्होंने नेशनल सिबलिंग डे के ठीक अगले दिन तस्वीर साझा की है।

4 of 5
zero - फोटो : instagram
बता दें कि अनुष्का पिछले 3 साल से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। वो आखिरी बार शाहरुख और कटरीना के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आईं थीं। हालांकि फिल्म पर्दे पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इसके बाद से ही अनुष्का ने कुछ समय के लिए पर्दे से ब्रेक लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
अनुष्का बहुत जल्द पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक फिल्म सेट से अपनी तस्वीर साझा की थीं। इस तस्वीर में अनुष्का कुर्सी पर बैठकर स्क्रिप्ट पढ़ती नजर आ रहीं थीं और मेकअप आर्टिस्ट अनुष्का का मेकअप कर रहीं थीं। मां बनने के बाद अनुष्का एक बार फिर दमदार वापसी के लिए तैयार हैं वहीं फैंस भी अपनी चहेती अभिनेत्री के जल्दी से फिल्मों में लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें