फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली को चीयर करने पहुंचीं अनुष्का शर्मा, लाल रंग की ड्रेस में बेबी बंप के साथ आईं नजर

Mon, 26 Oct 2020 12:58 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/varushka_forever

अनुष्का शर्मा पति और क्रिकेटर विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के मैच के दौरान वो विराट कोहली को चीयर करती हुई नजर आईं। लाल रंग की ड्रेस पहने अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखी जा सकती है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/varushka_forever

स्टेडियम में खड़े होकर अनुष्का ताली बजा रही हैं। वो पूरे कॉन्फिडेंस के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। जाहिर है प्रेग्नेंसी के दौरान अनुष्का का वजन भी थोड़ा बढ़ा हुआ मालूम पड़ा। प्रशंसक उनके इस लाल रंग के अवतार को काफी पसंद कर रहे हैं।

विज्ञापन

3 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/viratkohli.club.2

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जल्द ही माता पिता बनने वाले हैं। अभिनेत्री अगले साल जनवरी में बच्चे को जन्म देंगी। फिलहाल अनुष्का, विराट के साथ पूरा वक्त बिता रही हैं। दुबई से अब तक उनकी कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं।

4 of 5
अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/anushkasharma
अनुष्का शर्मा ने हाल ही में एक तस्वीर साझा की थी जिसमें वो सफेद रंग की टीशर्ट और पीच कलर की डांगरी पहनी हुई दिखीं। तस्वीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'ढेर सारी सूरज की रोशनी'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विराट कोहली, अनुष्का शर्मा - फोटो : instagram/virat.kohli
विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर यह तस्वीर साझा की जिसमें खूबसूरत सनसेट है। विराट और अनुष्का रोमांटिक अंदाज में अटलांटिस द पाम, रिजॉर्ट्स के सामने समुद्र में स्विमिंग करते हुए नजर आए।अनुष्का शर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थीं हालांकि वो अपने प्रोडक्शन हाउस में काफी व्यस्त रहीं। उन्होंने ओटीटी प्लेटफॉर्म के लिए वेब सीरीज पाताल लोक, फिल्म बुलबुल का निर्माण किया। दोनों ही प्रोजेक्ट को दर्शकों और क्रिटिक्स ने काफी सराहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें