अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
अनुराग कश्यप ने कभी बड़े सितारों के साथ काम करने की कोशिश क्यों नहीं की? हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान निर्देशक ने इससे पर्दा उठाते हुए कहा, 'जब मैं यहां फिल्में बनाने आया था, तो एक समय ऐसा था जब मैं सितारों के पीछे भागता था। हर कोई मुझसे कहता था, तुम बिना बड़े स्टार के यह काम कर रहे हो तो कल्पना करो कि बड़े स्टार्स के साथ तुम क्या कमाल करोगे। मैं भी सोचने लगता'।