फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi: मुस्लिम सितारों के दिल में विराजते हैं बप्पा, धर्म की परवाह किए बगैर मनाते हैं गणेश चतुर्थी

Wed, 13 Sep 2023 07:16 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सेलेब्स - फोटो : अमर उजाला
हमारे देश में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, जैन आदि कई धर्म और संप्रदाय के लोग रहते हैं। सभी अपने अपने धर्म को लेकर ईश्वर में विश्वास रखते हैं और उनकी आराधना करते हैं। लेकिन कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो मुस्लिम होने के बाद भी भगवान में आस्था रखते हैं। बहुत जल्द गणेश चतुर्थी का त्योहार आ रहा है। टीवी से लेकर बॉलीवुड सितारे घर में बप्पा का स्वागत करते हैं। जैसे कि सब जानते हैं कि यह एक हिंदू त्योहार है लेकिन इंडस्ट्री में बहुत से सितारे ऐसे हैं जो मुस्लिम होने के बावजूद गणेश चतुर्थी के त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर टीवी की हिना खान तक शामिल हैं चलिए आज उन्हीं सितारों पर नजर डालते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
ये बात तो सब जानते हैं कि सलमान खान व उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा हर साल अपने घर में बप्पा को लेकर आते हैं और धूमधाम से इस त्योहार को मनाते हैं। खान परिवार का शायद ही कोई सदस्य ऐसा होगा जो इस फेस्टिवल में शामिल नहीं रहता।
विज्ञापन

3 of 7
शाहरुख खान - फोटो : Instagram
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान भी हर हिंदू त्योहार को धूमधाम से मनाते हैं। अभिनेता अपने परिवार को और बच्चों समेत ये उत्सव मनाते हैं। वह गणपति बप्पा में बहुत विश्वास रखते हैं और हर साल अपने घर पर उनकी मूर्ति स्थापित करते हैं।

4 of 7
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान
सैफ अली खान भले ही मुस्लिम हैं, लेकिन उन्होंने करीना कपूर से शादी की है। इसीलिए हर साल वह अपनी पत्नी और दोनों बच्चों तैमूर और जेह के साथ अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। पिछले साल परिवार समेत पूजा करते हुए उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं।
विज्ञापन

5 of 7
जैन इमाम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जैन इमाम
टीवी एक्टर जैन इमाम ने भी बाकी सितारों की तरह टीवी शो के सेट पर गणेख चतुर्थी मनाते हैं। एक्टर की इससे जुड़ी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
विज्ञापन

6 of 7
सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला
सारा अली खान
सारा अली खान भी हिंदू धर्म में बहुत विश्वास रखती हैं। वह अक्सर केदारनाथ, अमरनाथ और महाकाल आदि मंदिरों में दर्शन के लिए जाती रहती हैं। अभिनेत्री गणेश चतुर्थी बहुत धूमधाम से मनाती हैं। उन्होंने कई बार इसकी तस्वीरें भी साझा की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हिना खान - फोटो : Instagram
हिना खान
टीवी की चहेती एक्ट्रेस हिना खान होली दिवाली की तरह हर साल गणेश चतुर्थी भी मनाती हैं। इन वजहों से वह कई बार ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ चुकी हैं हालांकि हिना खान को कोई फर्क नहीं पड़ता वह तो हर त्योहार धूमधाम से मनाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें