अनुराग कश्यप का का नाम उन चंद निर्देशकों की फेहरिस्त में शामिल है, जो अपनी फिल्म में स्टार से ज्यादा एक्टर को तवज्जो देते हैं। वहीं, अपनी कहानी के जरिए बेबाकी से कुछ कहने की कोशिश भी करते हैं। अनुराग कश्यप की फिल्म 'आलमोस्ट प्यार विद डीजे मोहब्बत' हाल ही में रिलीज हुई है। इसी कड़ी में अनुराग ने मीडिया से बातचीत के दौरान सलमान के साथ फिल्म 'तेरे नाम' का एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि सलमान खान को दी गई एक सलाह उनके लिए कितनी महंगी पड़ गई थी।