पठान बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही है। फिल्म में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण, डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा ने भी अहम किरदार निभाए हैं। पठान में आशुतोष कर्नल लूथरा के किरदार में दिखे हैं, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। हाल ही में अभिनेता अपनी पत्नी रेणुका शहाण के साथ फिल्म पठान देखने पहुंचे। इसकी जानकारी खुद रेणुका ने अपने ट्विटर हैंडल से दी है। अब उनके इस ट्वीट पर शाहरुख खान ने मजेदार जवाब दिया है।
OTT This Week: 'फर्जी' से 'थुनिवु' तक, इस हफ्ते साउथ-बॉलीवुड में कड़ी टक्कर, रिलीज होंगी ये फिल्में-वेब सीरीज