फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों से दूर रहकर भी लाइमलाइट में रहती हैं अनुराग कश्यप की बेटी, वायरल हो रहीं बोल्ड तस्वीरें

Fri, 29 Jan 2021 03:21 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aaliyah kashyap - फोटो : social media
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की बेटी आलिया यूं तो बॉंलीवुड की चकाचौंध से दूर रहती हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर आलिया सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं। आलिया के अचानक लाइमलाइट में आने की वजह है उनका लेटेस्ट बिकिनी फोटोशूट जिसकी वजह से वह आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
विज्ञापन

2 of 5
अनुराग कश्यप, आलिया कश्यप - फोटो : instagram/anuragkashyap10, aaliyahkashyap
दरअसल, आलिया अपने इस हॉट फोटोशूट में एक इनरवियर ब्रांड का प्रचार कर रही हैं। जिसके लिए उन्होंने ब्लैक कलर की बिकिनी पहनी हुई है। ब्लैक बिकिनी पहने आलिया सोफे के पास बैठी हैं और सिजलिंग पोज दे रही हैं। इस फोटो ने पूरे सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया और अनुराग कश्यप, आरती बजाज - फोटो : social media
आलिया कश्यप 20 साल की हैं और वह अनुराग कश्यप और उनकी पहली पत्नी आरती बजाज की बेटी हैं। आरती बजाज फिल्म एडिटर हैं। अनुराग और आरती ने साल 2003 में शादी की और 2009 में दोनों ने तलाक ले लिया। आलिया अक्सर अपने पापा के साथ ही नजर आती हैं।

4 of 5
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media
एक इंटरव्यू के दौरान अनुराग से जब बेटी के फिल्मी दुनिया में कदम रखने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि बेशक उनका स्वागत हैं। लेकिन मुकाम हासिल करने के लिए उन्हें संघर्ष करना होगा। वैसे आलिया अपने पापा की बातों की तरह ही बोल्ड हैं। इस बात का अंदाजा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बोल्ड तस्वीरों से लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया कश्यप और खुशी कपूर - फोटो : social media
आलिया कश्यप की इस पोस्ट पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। उनकी खास दोस्त खुशी कपूर ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा कि, 'अभी शादी में हूं।' इसके जवाब में आलिया लिखा है, 'अपने रास्ते पर हूं।'  (On my way)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें