फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: अभिनय के साथ-साथ लेखन में भी माहिर हैं ये सितारे, लिख चुके हैं कई बड़ी किताबें

Tue, 12 Dec 2023 05:19 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने निर्देशन में हाथ आजमाया है, तो किसी ने संगीत में अपना हुनर दिखाया है। कई स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने कई बड़ी किताबें लिखी है। तो आइए जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 7
इमरान हाशमी, अनुपम खेर, हुमा कुरैशी - फोटो : social media
बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारे बहुमुखी प्रतिभा में निपुर्ण हैं। इन सितारों ने अभिनय से तो दर्शकों के दिलों में जगह बनाई ही है साथ ही दूसरे क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखा कर एक अलग पहचान बनाई है। कई सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने निर्देशन में हाथ आजमाया है, तो किसी ने संगीत में अपना हुनर दिखाया है। कई स्टार्स ऐसे भी हैं, जिन्होंने कई बड़ी किताबें लिखी है। तो आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 7
ट्विंकल खन्ना - फोटो : social media
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना अभिनेत्री ही नहीं लेखिका भी हैं। उन्होंने एक नहीं तीन किताबें लिखी हैं। अभिनेत्री की पहली किताब 'मिसेज फनीबोन्स' और दूसरी 'द लीजंड ऑफ लक्ष्मीप्रसाद' 'मिसेज फनीबोन्स' नाम की किताब लिखी है। पहली किताब में उन्होंने अपनी पर्सनल और पब्लिक लाइफ के बारे में बात की हैं। वहीं, तीसरी किताब का नाम 'पायजामाज आर फॉरगिविंग' है, जिसमें उन्होंने एक तलाकशुदा महिला की कहानी लिखी है।

यह भी पढ़ें: Animal: 69 फीसदी पाठकों ने माना- एनिमल में जरूरत से ज्यादा हिंसा, समाज में गलत प्रवृत्ति को मिलेगा बढ़ावा
विज्ञापन

3 of 7
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने 'क्रैकिंग द कोड' नाम की किताब लिखी है, जिसमें उन्होंने अपनी बॉलीवुड यात्रा का जिक्र किया है। साल 2015 में अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के साथ कोलेबोरेट कर अभिनेता ने यह किताब लिखी थी। अभिनेता ने किताब में लिखा है कि कैसे उन्होंने रिएलिटी शो जीतने के बाद, आरजे के रूप में काम करने के बाद फिल्म स्टार बनने का सफर तय किया। यह किताब उन सभी लोगों के लिए भी है, जिनका सपना बॉलीवुड स्टार बनने का है।

4 of 7
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : social media
नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साल 2017 में अपनी किताब 'एन ऑर्डिनेरी लाइफ: ए मेमोइर' लिखी थी। इस किताब में उन्होंने बॉलीवुड में अपने संघर्षों को लेकर बात की थी। हालांकि, इस बुक में उन्होंने अपनी को-स्टार निहारिका सिंह को लेकर कुछ दावे किए थे, जो काफी विवादित साबित हुए और नवाज ने पब्लिकली माफी मांगते हुए इस किताब को वापस ले लिया था।

यह भी पढ़ें: Khushi-Ibrahim: खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान के हाथ लगी करण जौहर की फिल्म! रोमांस करते दिखेंगे दोनों कलाकार
विज्ञापन

5 of 7
इमरान हाशमी - फोटो : social media
इमरान हाशमी
इमरान हाशमी ने 'द किस ऑफ लाइफ' नाम की बुक लिखी है। इस किताब में उन्होंने अपने बेटे अयान के कैंसर के बारे में विस्तार से लिखा है। इमरान ने इस किताब में बताया है कि पैरेंट्स के तौर पर ये उनके लिए कितना चुनौतीपूर्ण समय था। इस बुक में इमरान ने यह भी बताया है कि कैसे उनके बेटे ने कड़े संघर्ष के बाद इस खतरनाक बीमारी मात दी।
विज्ञापन

6 of 7
अनुपम खेर - फोटो : social media
अनुपम खेर
अनुपम खेर अभिनय के साथ साथ लेखन में भी माहिर हैं। अभिनेता ने तीन किताबें लिखी हैं, जिनमें 'द बेस्ट थिंग अबाउट यू इज यू', 'लेसन लाइफ टॉट मी अननोइंगली', 'योर बेस्ट डेज इज टुडे' शामिल है। अभिनेता ने अपनी दूसरी किताब 'लेसन लाइफ टॉट मी अननोइंगली' में अपनी जिंदगी के बारे में लिखा है।

यह भी पढ़ें: Saira Banu: सायरा बानो ने फिर किया साहेब को याद, दिलीप कुमार के लिए दिखा अमिताभ-शाहरुख और धर्मेंद्र का प्यार
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हुमा कुरैशी - फोटो : social media
हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी ने हाल ही में लेखन की दुनिया में कदम रखा है। अभिनेत्री की पहली किताब 'जेबा: एन एक्सीडेंटल सुपरहीरो' है। इसमें उन्होंने अभिनेता के संघर्षों के बारे में बारीकी से लिखा गया है। एक इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा था कि वे अपनी किताब पर फिल्म बनाना चाहती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें