फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hollywood: बॉलीवुड के इन कलाकरों ने हॉलीवुड फिल्मों में भी चलाया अभिनय का जादू, विलेन की भूमिका को किया सार्थक

Tue, 12 Dec 2023 05:17 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
हर कला प्रेमी का सपना होता है कि इसे वो मंच मिले, जहां वो अपनी कला का प्रदर्शन अच्छे से कर सके। रंगमंच पर अपने अभिनय कौशल को दिखाने के बाद सभी चाहते हैं कि उनकी एंट्री बॉलीवुड में हो। हालांकि, जो एक बार बॉलीवुड में अपने अभिनय का परचम बुलंद कर लेता है। वो फिर हॉलीवुड का रुख करता है। बॉलीवुड के  ज्यादातर उगते सितारों का सपना होता है कि वे हॉलीवुड में भी जाकर अपना नाम कमाए। आज के इस लेख में हम आपको उन बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हॉलीवुड फिल्मों में बतौर विलेन नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका पादुकोण
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर 3' को लेकर खूब चर्चा में चल रही हैं। इस फिल्म से अभिनेत्री के हर लुक ने फैंस को काफी हैरान कर दिया है। आपको बता दें कि दीपिका ने हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स- रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में खलनायक की भूमिका निभा चुकी हैं। लोगों ने अभिनेत्री के अभिनय की खूब तारीफ भी की थी।

Saira Banu: सायरा बानो ने फिर किया साहेब को याद, दिलीप कुमार के लिए दिखा अमिताभ-शाहरुख और धर्मेंद्र का प्यार
 
विज्ञापन

3 of 5
इरफान खान - फोटो : सोशल मीडिया
इरफान खान
बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत अभिनेता इरफान खान आज भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अभिनेता आज भी अपनी फिल्मों के जरिए अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। इरफान ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है। बता दें कि इरफान ने फिल्म 'अमेजिंग' में विलेन की भूमिका निभाई है।

Khushi-Ibrahim: खुशी कपूर और इब्राहिम अली खान के हाथ लगी करण जौहर की फिल्म! रोमांस करते दिखेंगे दोनों कलाकार
 

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट
बॉलीवुड में अपनी खूबसूरती और अपने दमदार अभिनय को लेकर पॉपुलैरिटी बटोरने वाली आलिया भट्ट भी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आपको बता दें कि आलिया भट्ट फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' में खलनायक की भूमिका में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में आलिया के किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणदीप हुड्डा - फोटो : सोशल मीडिया
रणदीप हुड्डा
बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी लोकप्रियता बटोर रहे हैं। हाल ही में, गर्लफ्रेंड संग मणिपुर रीति रिवाजों से शादी करने वाले रणदीप हुड्डा भी हॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके हैं। बता दें कि रणदीप फिल्म 'एक्सट्रैक्शन' में रणदीप हुड्डा खलनायक की भूमिका में नजर आ चुके हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें