अनुपम खेर इन दिनों अपने कई प्रोजेक्ट्स की शूटिंग के साथ कर रहे हैं। बीते कई वर्षों में उन्होंने फिल्मों में गंभीर भूमिकाएं निभाई हैं, जिसने दर्शकों के दिल पर अलग छाप छोड़ी है। अनुपम खेर को शाहरुख खान की 1995 में आई फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'खोसला का घोसला' जैसी फिल्मों में उनकी कॉमेडी भूमिकाओं के लिए पसंद किया गया है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में अनुपम ने अधिक गंभीर भूमिकाएं निभाई हैं और कॉमेडी करने से दूर रहे हैं।