फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher Birthday: जब अनुपम खेर ने महेश भट्ट को दिया था श्राप, रातों-रात फिल्म से बाहर किए जाने के गम में मुंबई छोड़ रहे थे एक्टर

Mon, 07 Mar 2022 09:27 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Anupam Kher - फोटो : Instagram
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर आज 67 साल के हो गए हैं। 7 मार्च 1955 को जन्मे अनुपम खेर अपने करियर में 500 से भी अधिक फिल्मों में काम कर चुके हैं। वे आज भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं। अनुपम जल्द ही द कश्मीर फाइल्स में नजर आने वाले हैं। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी यह फिल्म 11 मार्च को रिलीज होगी। अनुपम के पास आज जो शोहरत है उसके लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा है।
विज्ञापन

2 of 6
'सारांश' - फोटो : Twitter
अनुपम खेर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है। अनुपम सबसे पहले महेश भट्ट की फिल्म सारांश में नजर आए थे। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इसकी खास बात ये थी कि अनुपम ने इस फिल्म में एक बूढ़े पिता का किरदार निभाया था और उस वक्त वे 28 साल के थे। 
 
विज्ञापन

3 of 6
अनुपम खेर - फोटो : Social media
अनुपम ने अपने स्ट्रगल के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था- मैं एनएसडी से पढ़ाई करके मुंबई कलाकार बनने आया। उस समय मेरी जेब में कुल 37 रुपये थे। उन दिनों मैं रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर सोता था। अनुपम को सारांश मिल तो गई थी लेकिन जब उन्होंने इसकी तैयारी कर ली तो महेश भट्ट ने उन्हें इस फिल्म से निकालकर संजीव कुमार को कास्ट कर लिया था।

4 of 6
Anupam Kher - फोटो : Instagram
सारांश से निकाले जाने की बात जब अनुपम को पता चली तो उनका दिल टूट गया। कई सालों से स्ट्रगल कर रहे अनुपम ने मुंबई छोड़ने का फैसला किया और जाते-जाते महेश भट्ट को बुरा भला कहने उनके घर चले गए। अनुपम खेर ने एक इंटरव्यू बताया था- मैंने महेश से कहा था आप फिल्म सच्चाई पर बना रहे हो, आपकी जिंदगी में ही सच्चाई नहीं है। मैं ब्राह्मण हूं, आपको श्राप देता हूं। ये देखकर महेश भट्ट हैरान रह गए और अनुपम को मुंबई छोड़कर जाने से रोक लिया।
विज्ञापन

5 of 6
अनुपम खेर - फोटो : अमर उजाला
सारांश के बाद 'कर्मा', 'तेजाब', 'राम लखन', 'दिल', 'सौदागर', '1942 ए लव स्टोरी', 'रूप की रानी चोरों का राजा' और 'हम आपके हैं कौन' जैसी सफल फिल्मों में अनुपम खेर की भूमिका अलग-अलग रही। वे 'बेंड इट लाइक बेकहम', 'ब्राइड एंड प्रिज्यूडाइस', 'द मिस्ट्रेस ऑफ स्पाइसिज' और 'द अदर इंड ऑफ द लाइन' जैसी विश्व विख्यात फिल्मों में काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुपम खेर - फोटो : Social media
अनुपम खेर की कुल संपत्ति
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक अनुपम खेर की कुल संपत्ति 400 करोड़ से अधिक की है। फिल्मों के अलावा विज्ञापन और टीवी शो के माध्यम से भी वह करोड़ों की कमाई करते हैं। इसके अलावा अनुपम खेर के पास न्यूयॉर्क शहर में एक शानदार घर है, जिसकी तस्वीरें वो Instagram पर शेयर करते रहते हैं। इसके अलावा उनके पास मर्सिडीज बेंज S 350 कार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें