फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral: 'कच्चा बादाम' सिंगर ने अपने एक्सीडेंट पर बना दिया गाना, भड़के यूजर्स बोले- मानसिक संतुलन बिगड़ गया है क्या?

Mon, 07 Mar 2022 07:56 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भुबन बड्याकर - फोटो : सोशल मीडिया
कच्चा बादाम (Kacha Badam song) वाले सिंगर भुबन बड्याकर (Bhuban Badyakar) पिछले दिनों सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। भुबन अब पूरी तरह ठीक हैं और नया गाना लेकर हाजिर हैं। दरअसल उन्होंने अपने एक्सीडेंट पर ही नया गाना बना डाला है। इस गाने के बोल हैं 'अमार नूतन गाड़ी यानी 'मेरी नई गाड़ी।
विज्ञापन

2 of 5
भुबन बड्याकर - फोटो : सोशल मीडिया
भुबन का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वह अपना नया गाना लोगों को सुनाते नजर आ रहे हैं। इस गाने में भुबन ने अपने एक्सिडेंट का पूरा वाकया गाकर सुनाया है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तरह तरह के रिएक्शन मिल रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
भुबन बड्याकर, रानू मंडल - फोटो : Social Media
एक यूजर ने भुबन के गाने पर कमेंट करते हुए लिखा है-एक्सीडेंट के बाद मानसिक संतुलन भी बिगड़ गया है। एक ने लिखा है- बस यहीं तक सफर था, अब तुम्हारी हालत भी रानू मंडल के जैसी हो जाएगी। वहीं एक यूजर ने लिखा है- फेमस होने के लिए क्या कुछ भी गाओगे?

4 of 5
भुबन बड्याकर - फोटो : सोशल मीडिया
भुबन उस वक्त हादसे का शिकार हुए जब वह कार चलाना सीख रहे थे। एक्सीडेंट में भुबन के सीने में चोट आई थी। कच्चा बदाम गाना गाकर वायरल होने वाले भुबन बड्याकर के गाने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लगभग हर शख्स रील बनाता नजर आ रहा है। भुबन बीरभूम जिले के विभिन्न गांव में अच्छा बदाम गाना- गाकर मूंगफली बेचा करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भुबन बड्याकर - फोटो : सोशल मीडिया
कैसे बनाया था कच्चा बादाम गाना
भुबन (Bhuban Badyakar) ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 'काचा बादाम' गाना बनाया। वे परिवार का पेट पालने के लिए रोज़ाना 3-4 किलो मूंगफली बेचकर 200-250 रुपये तक कमाते थे। 'कच्चा बादाम' के बाद भुबन बड्याकर को एक म्यूजिक कंपनी ने 3 लाख का चेक भी दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें