फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे बोलीं, 'मैं अपने दिल की बात सुनती हूं, मुझे खरीदा- बेचा नहीं जा सकता'

Wed, 05 Aug 2020 03:42 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता और सुशांत - फोटो : इंस्टाग्राम
सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अंकिता लोखंडे अब खुलकर बात कर रही हैं। बिहार पुलिस ने अभिनेत्री का बयान भी दर्ज किया है। सुशांत की मौत के बाद से फैंस अंकिता के सोशल मीडिया पोस्ट को भी हाथों हाथ ले रहे हैं। हाल ही में अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। जिसमें एक कोट है जो शायद उनकी मनोस्थिति को लेकर है।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘वे चाहते हैं कि मैं इस दुनिया में लाखों-करोड़ों चीजों में तब्दील होती रहूं और इन सबके आगे झुक कर मैं कहती हूं, मेरे लिए नहीं है। मैं संतों की राह पर हूं, देवी की तरह जन्मी और मुझे बहाकर नहीं ले जाया जा सकता। मैं अपने दिल की बात सुनती हूं और अपनी आत्मा की बात कहती हूं। न तो मुझे खरीदा जा सकता है और न ही बेचा।'
 
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता के इस पोस्ट को सुशांत मामले से जोड़ा जा रहा है। अंकिता लोखंडे का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि आपको डरने की जरूरत नहीं है। जीत सच्चाई की ही होगी। इससे पहले अंकिता ने सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार में शामिल न होने के पीछे की वजह बताई थी।

4 of 5
सुंशात सिंह राजपूत के परिवार से मिलने पहुंचीं अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता ने कहा था, 'मैं सुशांत के अंतिम संस्कार में नहीं गई क्योंकि मैं सुशांत को उस हाल में नहीं देख सकती थी इसलिए मैंने सोचा कि मैं वहां नहीं जाऊंगी।  मैं सुशांत की मौत के बाद फिर उनके परिवार से मिलने गई, ये देखने की वे ठीक हैं या नहीं। जिसे जाना था, वो चला गया, लेकिन डैडी थे। ये मेरी ड्यूटी थी कि मैं देखूं कि मैं उन्हें देखूं कि वह ठीक हैं या नहीं। जब मैं उनसे मिली तो वह टूट चुके थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे, रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे ने कुछ दिन पहले पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि सच्चाई की जीत होगी। अंकिता का यह पोस्ट भी खूब वायरल हुआ था। अंकिता के इस पोस्ट पर सुशांत की बहन ने भी कमेंट किया था। बता दें मुंबई पुलिस और बिहार पुलिस सुशांत के कथित सुसाइड मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें