फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita lokhande Wedding: शादी के बाद विक्की ने अंकिता को गिफ्ट किया मालदीव में लग्जरी विला, कीमत 50 करोड़ से भी ज्यादा

Thu, 16 Dec 2021 07:57 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Ankita Lokhande instagram
अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) ने 14 दिसंबर 2021 को धूमधाम से मुंबई के एक पांच सितारा होटल में शादी रचाई। शादी के बाद कपल ने ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। जिसमें अंकिता और विक्की के तमाम दोस्त शामिल हुए थे। कपल की ये शादी कितनी शानदार रही होगी इस बात का अंदाजा सोशल मीडिया पर वायरल हुईं उनकी शादी की तस्वीरों से ही लगाया जा सकता है। अंकिता और विक्की 2018 से एक दूसरे को जानते हैं। अब खबर है कि मिस्टर जैन ने अपनी पत्नी को मालदीव्य में एक शानदार विला गिफ्ट किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Ankita Lokhande instagram
विक्की ने अपनी लेडीलव को मालदीव में एक आलीशान विला गिफ्ट किया है, जिसकी कीमत 50 करोड़ रुपये भी ज्यादा बताई जा रही है। इसके साथ ही, अंकिता ने भी विक्की के लिए एक प्राइवेट याच खरीदा है, इसकी कीमत 8 करोड़ रुपये है। इसे विक्की बहुत ज्यादा पसंद करते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Social Media
वहीं अंकिता और विक्की के तमाम दोस्तों ने भी उन्हें एक से बढ़कर एक तोहफे दिए हैं, जो काफी महंगे हैं। एकता कपूर ने अंकिता को 50 लाख का डायमंड सेट गिफ्ट किया है। माही विज ने सब्यसाची कलेक्शन से 15 लाख की साड़ी गिफ्ट की है।

4 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : instagram/glamouralert
ऋत्विक धनजानी ने विक्की जैन को एक लग्जरी घड़ी और अंकिता लोखंडे को एक डायमंड चोकर गिफ्ट की है। इसकी कीमत 15 लाख रुपये है। टाइगर श्रॉफ ने अंकिता लोखंडे को 'मिनी कूपर' ब्रांड की कार दी है। एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े ने अंकिता लोखंडे को सोने की चेन गिफ्ट की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : Ankita Lokhande instagram
अंकिता अपनी शादी को लेकर हमेशा से ही उत्साहित थीं और बड़े ही धूमधाम से शादी करना चाहती थीं और ऐसा हुआ भी। विक्की जैन और अंकिता की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है। अंकिता और विक्की ने एक-दूसरे को साल 2018 में डेट करना शुरू किया था। विक्की जाने माने बिजनेसमैन हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें