फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Animal vs Sam Bahadur: रश्मिका ने क्लैश से पहले विक्की कौशल को दी शुभकामनाएं, 'सैम बहादुर' ने ऐसे किया रिएक्ट

Thu, 30 Nov 2023 08:06 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रश्मिका मंदाना, विक्की कौशल - फोटो : social media
बॉलीवुड में इस साल का आखिरी बॉक्स ऑफिस क्लैश होने जा रहा है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित 'एनिमल' और मेघना गुलजार की 'सैम बहादुर' दर्शकों के बीच कुछ ही घंटों में दस्तक देने वाली है। रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' और विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' के बीच जबर्दस्त भिड़ंत देखने को मिलने वाली है क्योंकि दोनों ही फिल्मों के लिए दर्शकों के बीच गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' दोनों ही फिल्मों की टीमें अपनी-अपनी फिल्मों के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस बॉक्स ऑफिस क्लैश पर दर्शकों और समीक्षकों के साथ-साथ सितारों की भी नजर बनी हुई है। इस बीच 'एनिमल' की मुख्य अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने 'सैम बहादुर' के लिए विक्की कौशल को बधाई दी है।
विज्ञापन

2 of 5
एनिमल, सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'ओएमजी 2' और 'गदर 2' की जबर्दस्त टक्कर के बाद दर्शक एक और बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश को देखने के लिए तैयार हैं। विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' और रणबीर कपूर-रश्मिका मंदाना की 'एनिमल' 1 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। दोनों फिल्मों ने सोशल मीडिया पर काफी हलचल मचा रखी है और प्रशंसक उनकी रिलीज से पहले अपना उत्साह व्यक्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। दर्शकों के उत्साह के बीच संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में रणबीर की प्रेमिका का किरदार निभा रहीं रश्मिका ने विक्की और 'सैम बहादुर' की पूरी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।    
विज्ञापन

3 of 5
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया
'एनिमल' ट्रेलर में अपनी जानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली रश्मिका मंदाना फिल्म में रणबीर कपूर की प्रेमिका और पत्नी का किरदार निभाती नजर आने वाली हैं। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर पहली बार धमाल मचाते देखने के लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' के टकराव से पहले रश्मिका मंदाना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर 'सैम बहादुर' से विक्की की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्हें बधाई दी। अभिनेत्री ने लिखा, 'विक्की कौशल जी बधाई हो और सैम को कल के लिए शुभकामनाएं... देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।'

4 of 5
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विक्की कौशल ने भी रश्मिका मंदाना की शुभकामनाओं पर अपना रिएक्शन दिया। विक्की कौशल ने तुरंत ही रश्मिका की इंस्टाग्राम स्टोरी को फिर से शेयर किया और अभिनेत्री की प्रशंसा की। 'सैम बहादुर' फेम एक्टर ने जवाब दिया, 'क्या आप सबसे प्यारी रश्मिका नहीं हैं! आपका बहुत-बहुत धन्यवाद और हम दोनों को शुभकामनाएं। आपके साथ सेट पर वापस आने का इंतजार नहीं कर सकता।'
Ayushmann Khurrana: द रेलवे मेन के निंदिया को आयुष्मान ने दी आवाज, गाने से लोगों की बहादुरी को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एनिमल-सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया
मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित और रोनी स्क्रूवाला द्वारा निर्मित, 'सैम बहादुर' भारत के युद्ध नायक और पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं अगर बात 'एनिमल' की करें तो संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित यह फिल्म फिक्शन स्टोरी है। फिल्म में रणबीर-रश्मिका के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, प्रेम चोपड़ा, शक्ति कपूर और तृप्ति डीमरी जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Kangana Ranaut: नीना के विवादित नारीवाद वाले बयान पर कंगना ने दी प्रतिक्रिया, अभिनेत्री के पक्ष में पंगा गर्ल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें