फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth Malhotra: सिद्धार्थ ने खास अंदाज में राशि खन्ना को दी जन्मदिन की बधाई, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात

Thu, 30 Nov 2023 08:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने गुरुवार को अपनी 'योद्धा' की सह-कलाकार राशि खन्ना को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अभिनेत्री की एक तस्वीर साझा की, जिसे उन्होंने कैप्शन दिया, "जन्मदिन मुबारक हो राशि खन्ना। आपका आने वाला साल योधास्टिक हो। ढेर सारा प्यार।'' 
Allu Arjun: तेलंगाना चुनाव के दौरान फैन की मदद करते दिखे अल्लू अर्जुन, वीडियो देख हो रही 'पुष्पा' की तारीफ
विज्ञापन

2 of 5
योद्धा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सिद्धार्थ और राशि आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'योद्धा' में स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 
विज्ञापन

3 of 5
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिका में हैं। 'योद्धा' के बारे में बात करते हुए सिद्धार्थ ने एक बातचीत में कहा था, "एक कलाकार के रूप में आप उन स्क्रिप्ट्स पर काम करना चाहते हैं आपके अंदर का सर्वश्रेष्ठ पेश करे। इससे वास्तव में मेरा एक नया संस्करण सामने आया, जिसके लिए मैं बहुत आभारी हूं। मुझे बहुत सारा प्यार मिला। दर्शकों और प्रशंसकों से जो मिला है वह जादुई है। मैं योद्धा को लोगों को दिखाने के लिए अब और इंतजार नहीं कर सकता।''
 

4 of 5
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि पहले यह फिल्म 11 नवंबर 2022 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में निर्माताओं ने रिलीज की तारीख को आगे बढ़ाकर जुलाई 2023 कर दिया, फिर निर्माताओं ने फिल्म को 15 सितंबर तक के लिए स्थगित करने का फैसला किया। अब यह फिल्म 15 मार्च 2024 को रिलीज होगी। राशि की बात करें तो उन्हेंं शाहिद कपूर के साथ थ्रिलर सीरीज 'फर्जी' में भी देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, सिद्धार्थ आगामी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 19 जनवरी से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
Tiger vs Pathaan: टाइगर वर्सेस पठान को लेकर आया बड़ा अपडेट, फिल्म के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें