फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने की संदीप रेड्डी वांगा की तारीफ, 'एनिमल' में साथ काम करने के अनुभव को बताया अद्भुत

Fri, 24 Nov 2023 09:18 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर के साथ-साथ एनिमल की बाकि टीम इस वीडियो में अपने प्रशंसकों और मीडिया के साथ बातचीत करते हुए दिख रही है। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी मंच साझा करते दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
एनिमल में रणवीर कपूर - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर अपनी आगामी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म देखने के लिए दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है। इस फिल्म का निर्देशन  'अर्जुन रेड्डी' और 'कबीर सिंह' फेम निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। हाल ही में रणबीर ने उनके साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया है। इससे जुड़ा अभिनेता का एक वीडियो सामने आया है। 
विज्ञापन

2 of 5
संदीप रेड्डी वांगा- फिल्म एनिमल - फोटो : सोशल मीडिया
रणबीर कपूर के साथ-साथ एनिमल की बाकि टीम इस वीडियो में अपने प्रशंसकों और मीडिया के साथ बातचीत करते हुए दिख रही है। निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा भी मंच साझा करते दिखाई दे रहे हैं। रणबीर ने इस दौरान फिल्म में संदीप के साथ काम करने के बारे में बात की है। रणबीर कपूर ने कहा, 'मुझे लगता है, बहुत ही अद्भुत अनुभव रहा है। क्योंकि ये, मेरे हिसाब से, इतने ओरिजिनल लेखक और निर्देशक हैं, इनके कोई भी क्षण, कोई भी सीन, जिंदगी में कभी देखा नहीं है, कभी महसूस नहीं किया है।'  

Salim Khan Birthday: जावेद के साथ से चमकी सलीम खान की किस्मत, ऐसे बनी इंडस्ट्री की कामयाब जोड़ी
विज्ञापन

3 of 5
एनिमल से रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में रणबीर के साथ नजर आने वाली साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को देखते हुए अभिनेता ने कहा, 'हम कितनी बात करते थे वे सेट पर, कि ये सब, संदीप की निजी जिंदगी में हुआ होगा, क्योंकि कहां से आते हैं ये सब आइडियाज।' 

टाइगर 3 की रफ्तार हुई धीमी, कैसा है 'खिचड़ी 2' का हाल?

4 of 5
'एनिमल' - फोटो : Social media
उन्होंने आगे कहा, 'यह बहुत प्रेरणादायक रहा है। हम जैसे कलाकारों को उनके जैसा फिल्म निर्माता मिले। इनकी जो आवाज है, इनकी जो सोच है वो इतने ओरिजिनल हैं कि अभिनेता, हम मरते हैं कि ऐसी फिल्म पर काम करें। ऐसे निर्देशक के साथ काम करें। इसलिए, यह बहुत ही अद्भुत अनुभव रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'एनिमल' का ट्रेलर - फोटो : Social media
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के अलावा फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में रश्मिका और रणबीर पहली बार स्क्रीन साझा करते हुए दिखाई देगें। वहीं, अनिल कपूर फिल्म में रणबीर के पिता की भूमिका निभाएंगे। संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की 'सैम बहादुर' से टकराएगी।  

टुन टुन को पर्दे पर देख ठहाकों से गूंज उठता था हॉल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें