फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salim Khan Birthday: कलम के जादूगर हैं सलीम खान, जन्मदिन पर पढ़िए जिंदगी को लेकर उनके फलसफे

Fri, 24 Nov 2023 09:17 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
सलीम खान - फोटो : अमर उजाला
सलीम खान। मनोरंजन जगत की हस्तियों और लेखकों के बीच ऐसी शख्सियत, जिनकी सोच और जिनकी लेखनी अपने वक्त से कहीं आगे रही। उन्होंने अपनी जिंदगी में संघर्ष से लेकर पेशेवर कामयाबी और शोहरत तक सब कुछ देखा। बाद में वे स्क्रिप्ट राइटिंग से दूर हो गए, लेकिन अलग-अलग पहलुओं पर उनकी सोच अब तक जिंदा है। लोग जिंदगी को लेकर उनके तजुर्बे और फलसफे को जानना-समझना, पढ़ना-सुनना चाहते हैं। आज सलीम खान का 88वां जन्मदिन है। इस मौके पर हम आपको अलग-अलग इंटरव्यू में कही गई उनकी बातें बता रहे हैं। पढ़िए उन्हीं के शब्दों में...
विज्ञापन

2 of 10
सलीम खान के कोट्स - फोटो : अमर उजाला
'नाकामयाबी में आदमी सोचता है कि इससे कैसे बाहर आएं। कामयाबी सबसे खतरनाक है, वह दिमाग खराब कर देती है। विनम्रता ही आपको इस खतरे से बचा सकती है'
विज्ञापन

3 of 10
सलीम खान - फोटो : अमर उजाला
'अच्छाई और समझदारी एक दुर्लभ मिश्रण है। आमतौर पर समझदार इंसान बदमाश बन जाता है। बेवकूफ आदमी कभी बदमाश नहीं बन सकता'

4 of 10
सलीम खान - फोटो : अमर उजाला
'इश्क की बुनियाद हमेशा इज्जत में होती है। आप ऐसे किसी शख्स से प्यार नहीं कर सकते, जिसकी आप दिल से इज्जत नहीं करते'
- सलीम खान, हेलेन और अपने रिश्तों पर
विज्ञापन

5 of 10
सलीम खान - फोटो : अमर उजाला
'जब आप बड़े स्टार हो जाते हैं तो दूसरों से रिश्ते बनाए रखना आपका फर्ज बन जाता है'
- सलीम खान, अमिताभ बच्चन के बारे में 
 
विज्ञापन

6 of 10
सलीम खान - फोटो : अमर उजाला
'ये किसी से भी पूछ लो। जब आपका बेटा आगे निकलता है, तो बहुत खुशी होती है'
- सलीम खान, बेटे सलमान के बारे में
विज्ञापन

7 of 10
सलीम खान - फोटो : social media
'मैंने महाभारत और रामायण को इल्म की किताब समझकर पढ़ा है। महाभारत महानतम स्क्रीनप्ले और रामायण महानतम कथा है' 

8 of 10
सलीम खान - फोटो : social media
'मैं अपने दोस्तों के लव लेटर लिखा करता था। बॉम्बे आया तो दोस्त बर्बाद हो गए। उनकी प्रेमिकाएं शादी करके चली गईं'
- सलीम खान, अपने शुरुआती दिनों के बारे में

9 of 10
सलीम खान - फोटो : social media
सीनफरत और प्यार के बीच हमेशा प्यार ही जीतेगा। हमारे पास दो ही रास्ते हैं, या तो हम लोगों से प्यार करें या बर्बाद हो जाएं'
- सलीम खान
विज्ञापन

10 of 10
सलीम खान
इसके अलावा सलीम खान ने ये बातें भी कही हैं-
'मैं कुछ चीजों में वक्त बर्बाद नहीं करता। मुझमें एरोगेंस ऑफ क्लैरिटी (स्पष्टता का दंभ) है, जो लोगों को अच्छी नहीं लगती'

'तुम स्टार बनोगे, तुम कल्ट स्टार बनोगे और अगर तुमको कोई रोक पाएगा तो वो तुम खुद हो'

'मेरे पिता 32 साल पुलिस में रहे। एंग्री यंग मैन का किरदार गढ़ने के लिए मेरे पास काफी सामग्री थी'

'हेलेन के साथ मेरा रिश्ता एक इमोशनल एक्सीडेंट था। यह किसी के भी साथ हो सकता है'

'हुनर और अनुशासन भी दुर्लभ है। हुनरमंद आदमी चीजों को हल्के में लेने लगता है। आराम-पसंद हो जाता है'

'अपने अब तक के सफर में मैं कभी तल्ख नहीं हुआ। मैंने हमेशा ठाना कि मैं तगड़ा काम करूंगा'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें