एनिमल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभी तक की मिली जानकारी के मुताबिक ये ट्रेलर 23 नवम्बर को या फिर इसके एक दो दिन पहले दिल्ली में लांच किया जाएगा। फिल्म ‘एनिमल’ हिंदी के साथ साथ तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में तो दक्षिण भारत में रिलीज होगी ही, फिल्म को यूएसए में भव्य स्तर पर रिलीज करने की तैयारियां जोरों से चल रही है। गौरतलब है कि बीते एक दशक में हिंदी फिल्मों का कारोबार दिल्ली-यूपी और ईस्ट पंजाब वितरण क्षेत्रों में लगातार बढ़ता रहा है और इस साल की तीनों ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘पठान’, ‘गदर 2’ और ‘जवान’ की करीब आधी कमाई इन्हीं दो वितरण क्षेत्रों से हुई है।