भूपिंदर बब्बल, राज शेखर, मनन भारद्वाज, बी प्राक, जानी, श्रेया घोषाल, विशाल मिश्रा, सोनू निगम और हर्षवर्धन रामेश्वर, ये उन लोगों के नाम हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पांचवें दिन ही ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी फिल्म ‘एनिमल’ के कुल आठ गानों में से पांच सबसे श्रेष्ठ गानों की रचना की है। हिंदी सिनेमा के संगीत की समीक्षा करने का एक दौर हुआ करता था, और संगीत समीक्षा तब और भी अपने शबाब पर थी जब हिंदी फिल्मों में किसी एक फिल्म का एक गीतकार और एक ही संगीतकार हुआ करता था। फिर, दौर आया संगीत की जगह हुक लाइन तलाशने का, कोई पहले से मौजूद देसी या विदेशी बीट पर लाइनें बिठाने का और ऑटो ट्यूनर से संगीत सितारे बनाने का। संगीत की आत्मा खोती गई और संगीत समीक्षाओं का चलन भी सिमटने लगा। लेकिन, निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा ने एक बार फिर हिंदी सिनेमा को ये सिखाया है कि संगीत फिल्म की कहानी के अनुरूप हो, उसकी आत्मा को समझता हो तो वह उसे दर्शकों की रूह तक पहुंचाने का काम बहुत ही सटीक तरीके से कर सकता है। और, फिल्म को उस ऊंचाई तक ले जा सकता है जहां, या तो लोग फिल्म के साथ आएंगे, या उसका विरोध करेंगे, लेकिन उसे अनदेखा तो बिल्कुल नहीं कर पाएंगे। तो आइए जानते हैं, फिल्म ‘एनिमल’ के ऐसे ही पांच गानों के बारे में...