शनिवार को रिया कपूर ने करण बूलानी के साथ सात फेरे लिए। इन दोनों की शादी काफी निजी थी जिसमें केवल परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। बेटी रिया कपूर की शादी के बाद अनिल कपूर ने सोमवार को अपने जुहू के घर पर एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया। इस वेडिंग रिसेप्शन में अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, आनंद आहूजा, अंशुला कपूर, बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर सहित पूरा कपूर परिवार तो शामिल हुआ ही, लेकिन इसी के साथ इस खास मौके पर चार चांद लगाने के लिए इस ग्रैंड रिसेप्शन में शामिल होने के लिए फरहा खान, कुणाल रावल सहित उनके फिल्म जगत से कई करीबी दोस्त पहुंचे।
फरहा खान ने साझा किया वीडियो
निर्देशक फरहा खान कपूर खानदान के काफी करीब है। उनके साथ उनका बहुत अच्छा बॉन्ड है। फरहा खान रिया कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने के लिए उनके घर पहुंची और उन्होंने अंदर के फंक्शन की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। इन वीडियो को साझा करते हुए फरहा खान ने कैप्शन में लिखा, ‘ये शख्स बहुत प्यारा है। पिता-बेटी का सबसे अनोखा डांस स्टाइल। इतना अच्छा मेजबान बनने के लिए आपका धन्यवाद।