फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया कपूर और करण बूलानी का रिसेप्शन: बेटी के साथ जमकर नाचे अनिल कपूर, फराह खान ने साझा की वीडियो

Tue, 17 Aug 2021 03:13 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फराह खान - फोटो : Social Media
शनिवार को रिया कपूर ने करण बूलानी के साथ सात फेरे लिए। इन दोनों की शादी काफी निजी थी जिसमें केवल परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। बेटी रिया कपूर की शादी के बाद अनिल कपूर ने सोमवार को अपने जुहू के घर पर एक ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया। इस वेडिंग रिसेप्शन में अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, आनंद आहूजा, अंशुला कपूर, बोनी कपूर, जान्हवी कपूर और खुशी कपूर सहित पूरा कपूर परिवार तो शामिल हुआ ही, लेकिन इसी के साथ इस खास मौके पर चार चांद लगाने के लिए इस ग्रैंड रिसेप्शन में शामिल होने के लिए फरहा खान, कुणाल रावल सहित उनके फिल्म जगत से कई करीबी दोस्त पहुंचे।

फरहा खान ने साझा किया वीडियो

निर्देशक फरहा खान कपूर खानदान के काफी करीब है। उनके साथ उनका बहुत अच्छा बॉन्ड है। फरहा खान रिया कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने के लिए उनके घर पहुंची और उन्होंने अंदर के फंक्शन की कुछ झलकियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की। इन वीडियो को साझा करते हुए फरहा खान ने कैप्शन में लिखा, ‘ये शख्स बहुत प्यारा है। पिता-बेटी का सबसे अनोखा डांस स्टाइल। इतना अच्छा मेजबान बनने के लिए आपका धन्यवाद।
विज्ञापन

2 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Instagram
पिता बेटी की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

इस वीडियो में रिया कपूर और अनिल कपूर की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस वीडियो में अनिल कपूर के चेहरे पर खुशी साफ-साफ झलक रही है तो वहीं रिया भी अपने पिता के साथ उस समय को एंजॉय करती हुईं नजर आ रही हैं। ये दोनों सोनम कपूर के गाने ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ पर डांस कर रहे हैं। इसके अलावा भी इन दोनों के वेडिंग रिसेप्शन की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

3 of 5
रिया कपूर - फोटो : Social Media
14 अगस्त को बंधे थे शादी के बंधन में

14 अगस्त को रिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड करण बूलानी के साथ सात फेरे लिए थे। बेटी की शादी के बाद अनिल कपूर भी बेहद खुश नजर आए। इस खास मौके पर परिवार व चुनिंदा दोस्त ही मौजूद रहे। अनिल कपूर बेटी की शादी के बाद घर के बाहर आए और उन्होंने वहां मौजूद मीडिया कर्मियों के मिठाई बांटी। इस दौरान अनिल कपूर के चेहरे पर वही चमक थी जो एक बेटी के बाप के चेहरे पर उसकी शादी के बाद होती। इस दौरान अनिल कपूर सभी से अपनी बेटी को शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने की बात कह रहे थे। 

4 of 5
रिया - फोटो : Social Media
रिया ने सोशल मीडिया पर साझा की थी तस्वीर

अपनी खुशी को व्यक्त करते हुए रिया कपूर ने तस्वीर साझा करते हुए एक खूबसूरत नोट भी लिखा था रिया ने लिखा, 12 साल बाद मुझे नर्वस नहीं होना चाहिए क्योंकि तुम मेरे सबसे अच्छे दोस्त और अब तक के सबसे अच्छे इंसान हो। लेकिन शादी का अनुभव मेरे लिए अनोखा रहा। मैं हमेशा वह लड़की रहूंगी जिसे मेरे माता-पिता के सोने से पहले रात 11 बजे जुहू घर आना होता है। मुझे नहीं पता था कि मैं कितनी भाग्यशाली हूं। मुझे उम्मीद है कि हम इस परिवार को और करीब बना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण बूलानी, रिया कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आयशा के सेट पर हुई थी मुलाकात

रिया कपूर और करण बलूनी पिछले 12 साल से रिलेशनशिप में हैं। दोनों की पहली मुलाकात फिल्म 'आयशा' के सेट पर हुई थी। रिया उस फिल्म की प्रोड्यूसर थी जबकि करण फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे थे। रिया और करण की शादी की कोई घोषणा नहीं की गई थी और इसमें केवल परिवार और नजदीकी लोग शामिल हुए। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें