जैसा कि डर था, वही हुआ। निर्देशक अनुभव सिन्हा की फिल्म ‘अनेक’ को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर आम जनता का प्यार नहीं मिला। एक बौद्धिक फिल्म मानी जा रही इस फिल्म से रिलीज के पहले दिन दर्शक दूर ही रहे। इसके मुकाबले दर्शकों ने अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ देखना बेहतर समझा। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ का आठवें दिन का कलेक्शन आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘अनेक’ के पहले दिन के कलेक्शन से तीन गुना ज्यादा है। आयुष्मान खुराना के करियर की सबसे कम ओपनिंग वाली फिल्मों में उनकी ये नई फिल्म ‘अनेक’ भी शामिल हो गई है। आइए आपको बताते हैं खबर विस्तार से और साथ ही बताते हैं आयुष्मान खुराना की उन फिल्मों के बारे में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सबसे कम ओपनिंग ली।