फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

N T Rama Rao Birth Anniversary: फिल्मों के अलावा राजनीति में भी लोकप्रिय थे एनटीआर, 70 साल की उम्र में की थी दूसरी शादी

Sat, 28 May 2022 08:06 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेताओं में से एक एन टी रामाराव को लोग एनटीआर के नाम से भी जानते हैं। उनका पूरा नाम नन्दमूरि तारक रामाराव था। अपने लंबे अभिनय करियर में दौरान अभिनेता ने कुल 300 फिल्मों में काम किया।
विज्ञापन
1 of 4
N T Rama Rao - फोटो : Social media

साउथ फिल्मों के मशहूर अभिनेताओं में से एक एन टी रामाराव को लोग एनटीआर के नाम से भी जानते हैं। उनका पूरा नाम नन्दमूरि तारक रामाराव था। अपने लंबे अभिनय करियर में दौरान अभिनेता ने कुल 300 फिल्मों में काम किया। इसके अलावा उन्होंने कई फिल्मों की पटकथा भी लिखी और फिल्म निर्माता के तौर पर कई फिल्में भी बनाई। एन टी रामाराव का जन्म 28 मई 1923 में हुआ था। अभिनेता के जन्मदिवस के अवसर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में- 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
N T Rama Rao - फोटो : Social media

एनटीआर ने साल 1949 में तेलुगू फिल्म 'मना देसम' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। तेलुगू के अलावा उन्होंने तमिल और हिंदी भाषा की फिल्मों में भी काम किया। अपने अभिनय करियर के दौरान एन टी रामाराव ने फिल्मों में 17 बार भगवान कृष्ण की भूमिका निभाई। बाद में साल 1961 में अभिनय के बाद एन.टी रामा राव ने फिल्म 'सीतारमा कल्याणा' से निर्देशन की शुरुआत की। उन्होंने कई शानदार फिल्मों का निर्देशन किया। उनके निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म 'सम्राट आशोका' थी।

विज्ञापन

3 of 4
N T Rama Rao - फोटो : Social media

निजी जीवन की बात करें तो एन.टी रामा राव ने 20 साल की उम्र में साल 1943 में बसावा टाकाराम से पहली शादी की थी। अपनी पहली शादी के उन्हें  8 बेटे और 4 बेटियां हुईं। इसके बाद साल 1985 में उनकी पत्नी का निधन हो गया था। बाद में अभिनेता ने 1993 में 70 साल की उम्र में तेलुगू लेखिका लक्ष्मी पार्वती से शादी कर ली, लेकिन एनटीआर के परिवार ने उनकी दूसरी शादी को कभी भी स्वीकार नहीं किया। एन.टी रामा राव के पोते जूनियर एनटीआर साउथ सिनेमा का जाना-माना नाम है। 

विज्ञापन

4 of 4
N T Rama Rao - फोटो : Social media

साउथ सिनेमा और राजनीतिक की बड़ी शख्सियत बनने का रामा राव सफर बेहद दिलचस्प रहा। वह पहली बार 1983 में, दूसरी बार 1985 में और तीसरी बार 1994 में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री बने। हालांकि, उन्हें राजनीतिक जीवन में काफी मुश्किल भरे दिन भी देखने पड़े। एनटीआर के दामाद चंद्रबाबू नायडू ने उनको सीएम और पार्टी अध्यक्ष दोनों पदों से हटा दिया था। भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए भारत सरकार ने रामाराव को साल 1968 में पद्मश्री से सम्मानित किया। अंत में उन्होंने 18 जनवरी, 1996 को हैदराबाद में 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें