फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब अपनी मां से शाहरुख खान ने कहा था 'मैं बन जाऊंगा शराबी'

Thu, 21 Oct 2021 04:05 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख अपनी मां के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। उन्हें रोमांस का किंग कहा जाता है। उनकी एक मुस्कान के लोग कायल हो जाते हैं। लेकिन हाल के दिनों में शाहरुख बेहद परेशान हैं। दरअसल उनका बेटा आर्यन खान ड्रग मामले में जेल की हवा खा रहा है। ऐसे में शाहरुख के घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। लेकिन शाहरुख की जिंदगी में ये पहला मौका नहीं है। जब शाहरुख पूरी तरह से टूट गए हों। शाहरुख ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि वह एक बार इतने दुखी थे कि अपनी मां से उन्होंने ये तक कह दिया कि वह शराबी बन जाएंगे। चलिए जानते हैं शाहरुख की जिंदगी से जुड़े इस अनसुने किस्से के बारे में, जिसे याद करके वह आज भी भावुक हो जाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख के माता- पिता - फोटो : सोशल मीडिया
कम उम्र में मां-बाप से हो गए जुदा
शाहरुख जब 15 साल के थे तो उनके पिता का देहांत हो गया था। इसके कुछ सालों बाद मां की तबीयत बिगड़ी और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। शाहरुख को काफी समय तक यकीन ही नहीं हो पा रहा था कि उनकी मां का निधन हो गया है। वह मां की मृत्यु के बाद बेहद टूट गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
मां के थे लाडले
शाहरुख अपनी मां से बेहद प्यार करते थे। पिता के जाने के बाद मां ने माता पिता दोनों कि जम्मेदारी अदा की थी। डेविड लेटरमैन को दिए इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था कि वह मां फातिमा लतीफा खान के बहुत करीब थे और उन्होंने जब अपनी मां की बिगड़ती तबीयत को देखा तो, तो उन्होंने मौत को लेकर एक थ्योरी बना ली थी। उन्होंने ये सोचना शुरू कर दिया था कि जिनका कोई काम अधूरा रहता है वो नहीं मरते। उन्हें इस बात का अफसोस है कि उन्होंने इस दौरान अपनी मां से ऐसी बातें कहीं जो उन्हें नहीं कहनी चाहिए थी।

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
कहां-मैं शराबी बन जाऊंगा
शाहरुख खान ने इंटरव्यू में बताया कि 'मेरी मां आईसीयू में थी, मुझे लगा अगर में अपनी मां को परेशान करुंगा तो वो मुझे छोड़कर नहीं जाएंगी। इसलिए मैंने अपनी मां से कहा था- मैं दीदी को बहुत परेशान करुंगा, जॉब भी नहीं करुंगा, शादी हीं करुंगा और इतनी शराब पियूंगा कि एक दिन शराबी बन जाऊंगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
इस बात का है अफसोस
शाहरुख को लगा था कि ये बात सुनकर उनकी मां को लगेगा की शाहरुख को उनकी जरुरत है और वह उन्हें छोड़कर नहीं जाएंगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और उनकी मां का देहांत हो गया। शाहरुख को इस बात का हमेशा अफसोस है कि उन्होंने अपनी मां के आखरी समय में उनसे ऐसी बातें की जिसने उनका दिल दुखाया होगा। शाहरुख को एक इंटरव्यू में कहते भी देखा गया था कि उन्हें अफसोस है कि उनकी मां उन्हें सक्सेसफुल होते नहीं देख पाईं, न ही पहला अवॉर्ड लेते। लेकिन आज मैं जो भी हूं अपनी मां कि वजह से हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें