फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब 'छैयां-छैयां' करते हुए मलाइका की कमर से बहने लगा था खून, फिर भी नहीं रुके कदम

Sat, 20 Nov 2021 12:13 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गाना छैयां-छैयां - फोटो : सोशल मीडिया
जिनके सर हो इश्क की छांव...पांव के नीचे जन्नत होगी...चल छैयां छैयां, छैयां छैयां... ये गाना सुखविंदर सिंह ने गाया था। लेकिन इस गाने के हिट होने के साथ ही अगर किसी को आज भी याद किया जाता है तो वह हैं मलाइका अरोड़ा। साल 1998 आई फिल्म 'दिल से' में मलाइका का एकमात्र आइटम नंबर था, लेकिन इसके बाद मलाइका बॉलीवुड की डांसिंग-डिवा बन गईं। लेकिन ये डांस देखने में जितना मजेदार लग रहा था। असल में इसकी शूटिंग करना बेहद मुश्किल काम था। चलती ट्रेन पर घटों शूटिंग चलती थी। यहां तक की डांस करने के दौरान मलाइका की कमर से खून तक बहने लगा था। चलिए जानते हैं छैयां छैयां जुड़ा ये अनसुना किस्सा।
विज्ञापन

2 of 5
गाना छैयां-छैयां - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेन की छत पर फिल्माया गाना
किसी भी गाने की शूटिंग करने में कम से कम एक दो दिन का समय लगता ही है। लेकिन छैयां छैयां गाना जमीन पर नहीं बल्कि ट्रेन की छत पर फिल्माया गया था। गाने की शूटिंग के दौरान ट्रेन लगातार चल रही थी। ऐसे में डांस करने वाले डांसर्स के साथ साथ शाहरुख और मलाइका को भी नीचे गिरने का डर सता रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
गाना छैयां-छैयां - फोटो : सोशल मीडिया
कमर पर बांधी रस्सी
मलाइका को फिल्म में जोरदार डांस करना था। ऐसे में उनकी सुरक्षा के मद्देनजर उनकी कमर पर रस्सी बांध गई। रस्सी को ट्रेन से ही बांधा गया था। जैसे जैसे ट्रेन तेज चलती और लगातार नाचने की वजह से कमर पर जोर पड़ने लगा। मलाइका की कमर में तेज दर्द होना शुरू हो गया। लेकिन वह फिर भी नहीं रुकीं और गाना खत्म होने तक नाचती रहीं।

4 of 5
गाना छैयां-छैयां - फोटो : सोशल मीडिया
कमर से बहने लगा खून
शूट खत्म होने के बाद मलाइका की कमर पर बंधी रस्सी को जैसे ही खोला गया उनकी कमर से खून बहने लगा। कमर पर रस्सी बंधी होने की वजह से गहरे घाव हो गए थे। जिसके बाद तुरंत ही उनका इलाज करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिल से - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
फिल्म से ज्यादा गाना हुआ हिट
मणिरत्नम की फिल्म 'दिल से' लोगों के दिलों पर राज नहीं कर पाई, लेकिन इस फिल्म के गाने को लोगों ने खूब सराहा। सुखविंदर सिंह और सपना अवस्थी की आवाज ने इस गाने में चार चांद लगा दिए थे। इस गाने को आज भी लोग बेहद पसंद करते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें