सिनेमा एक शो बिजनेस है। हर कलाकार चोटी पर पहुंचने के लिए खूब दिखावा करता है। और, जब से सोशल मीडिया आ गया है तब से तो ये काम सितारों के लिए और आसान हो गया है। ये और बात है कि सोशल मीडिया पर रील्स और वीडियोज बनाकर फिल्में तो हिट नहीं हो पातीं लेकिन इन पर मिलने वाले लाइक्स और कमेंट्स इन सितारों को करोड़पति जरूर बना देते हैं। ताजा उदाहरण अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे का है। उनकी फिल्में भले बॉक्स ऑफिस पर न चलती हों लेकिन आप ये जानकर चौंक जाएंगे कि महज चार साल पहले फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ जैसी फ्लॉप फिल्म से अपना करियर शुरू करने वाली अनन्या अब 70 करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।