फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ से पहले सनी देओल को डेट करती थीं अमृता सिंह, एक्टर की सच्चाई पता चलते ही तोड़ लिया था रिश्ता

Tue, 09 Feb 2021 10:04 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
अमृता सिंह - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रहीं अमृता सिंह नौ फरवरी को अपना जन्मदिन मनाती हैं। सैफ अली खान की पूर्व पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह की 62 साल की जिंदगी में कई उतार चढ़ाव आए, लेकिन सैफ अली खान से शादी और सनी देओल संग अफेयर खूब चर्चा में रहा। सैफ से शादी से पहले अमृता की जिंदगी में कौन था और वो किसकी दीवानी थीं ये आज हम आपको बताएंगे।

विज्ञापन

2 of 10
Sunny Deol and Amrita Singh - फोटो : twitter

दरअसल सैफ और अमृता की शादी साल 1991 में हुई थी। लेकिन आपको बता दें कि इससे पहले वे सनी देओल के प्यार में थीं। सनी से उनकी मुलाकात 1983 में आई फिल्म ‘बेताब’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस दौरान उनके अफेयर की बातें सामने आने लगीं। लेकिन सनी पहले से ही शादीशुदा थे। ये बात राज रखी गई थी क्योंकि उनके पिता धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि फिल्म रिलीज होने से पहले ये सामने आए।

विज्ञापन

3 of 10
sunny deol - फोटो : social media

लेकिन हर जमाने में मीडिया से भला राज कहां छिपता है। खबरें छपने लगीं कि वे शादीशुदा हैं और ये बात तेजी से फैली। इसके बावजूद सनी ने शादी की बात को मानने से इनकार कर दिया। क्योंकि सनी के बॉलीवुड करियर और रोमांटिक इमेज पर बुरा असर पड़ सकता था। इसलिए इस बात को दबाकर रखा गया था।

4 of 10
सनी देओल

वहीं सनी की पत्नी पूजा से उनकी शादी एक बिजनेस डील के तहत हुई थी। पूजा उस समय लंदन में रह रही थीं। मीडिया में खबर फैलने के डर से सनी चोरी-छिपे उनसे मिलने लंदन जाया करते थे। सनी की मां प्रकाश कौर इस रिश्ते के खिलाफ थीं क्योंकि वे जानती थीं उनका बेटा शादीशुदा है। दूसरी तरफ अमृता की मां रुख्साना सुल्ताना को पहले से ही ये रिश्ता मंजूर नहीं था।

विज्ञापन

5 of 10
अमृता सिंह, रवि शास्त्री - फोटो : Bollywood

एक दिन जब अमृता को सनी देओल की सच्चाई पता चली तो उन्हें आघात पहुंचा। उसी वक्त अमृता ने सनी को छोड़ दिया। इसके बाद उनकी जिंदगी में और भी लोग आए। कुछ दिन उनका नाम क्रिकेटर रवि शास्त्री से भी जोड़ा गया जो अब भारतीय क्रिकेट टीम के कोच हैं।

विज्ञापन

6 of 10
amrita saif

इसके बाद अमृता की लाइफ में एक ऐसी एंट्री हुई जिसने उनकी जिंदगी ही बदल दी। जब सैफ अली खान उनके जीवन में आए तो शायद ही अमृता को पता होगा कि वे फैसला कर दो दिन में उनसे शादी कर लेंगे। हालांकि अमृता सैफ को पहले से जानती थीं। पहली बार उन दोनों की मुलाकात ‘ये दिल्लगी’ के सेट पर हुई थी। दोनों एक फोटोशूट के सिलसिले में पहुंचे थे। लेकिन तब सनी अमृता के साथ थे।

विज्ञापन

7 of 10
सैफ अमृता - फोटो : सोशल मीडिया

काफी साल पहले सिमी ग्रेवाल के चैट शो में अमृता ने अपनी लव स्टोरी को लेकर कई खुलासे किए थे। बताया था कि कैसे वे सनी के लिए सैफ को इग्नोर किया करती थीं। लेकिन बाद में सैफ से उनकी मुलाकात होने लगी और नजदीकियां बढ़ने लगीं। फिर एक दिन सैफ ने उन्हें रात के खाने का न्यौता दिया।

8 of 10
सैफ अली खान अमृता सिंह

चैट शो में सैफ ने भी अपनी तरफ से कई खुलासे किए। बताया कि जब वे अमृता के घर गए तो वह अपना मेकअप हटा रही थीं। बस सैफ उनके चेहरे को देखते रह गए। उनके मुताबिक पहली डेट पर ही वे अमृता को किस कर बैठे थे। ये भी बताया कि वे उनके घर 2 दिनों तक रुके लेकिन इससे आगे कुछ भी नहीं हुआ। वे अलग कमरे में रहते थे।

9 of 10
सैफ अली खान अमृता सिंह

शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि सैफ-अमृता ने सिर्फ 3 महीने की डेटिंग के बाद शादी का फैसला कर लिया था, जो अब पति पत्नी नहीं हैं। डेट के बाद 1991 में इन्होंने बिना किसी को बताए सीक्रेट शादी कर ली थी। इस बार परिवार को बीच में आने का मौका ही नहीं दिया। इन्हें डर था कि घरवाले ये रिश्ता होने नहीं देंगे क्योंकि अमृता सिंह सैफ अली खान से उम्र में 12 साल बड़ी थीं। इनके मुताबिक इन्होंने जल्द ही महसूस कर लिया था कि अब जिंदगी भर साथ रहना है।

विज्ञापन

10 of 10
अमृता सिंह, सैफ अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : फाइल फोटो

लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। बदकिस्मती से 2004 में इनका तलाक हो गया। कई संघर्ष को पारकर पति पत्नी बना ये जोड़ा अब अलग रहता है। अमृता के सैफ से दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम खान हैं। वहीं सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर 2012 को करीना कपूर से दूसरी शादी कर ली। करीना से उनका एक बेटा तैमूर अली खान है, जबकि करीना कपूर जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें