बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह फिल्मों से ज्यादा अपनी शादी और तलाक को लेकर चर्चा में रहीं। अमृता ने बॉलीवुड में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था और एक वक्त ऐसा भी था जब वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक मानी जाती थीं। अमृता ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी लेकिन खुद से 12 साल छोटे सैफ अली खान के साथ शादी को लेकर वो ज्यादा चर्चा में रही। अमृता और सैफ ने शादी के 13 साल बाद तलाक लिया था। आज जहां सैफ करीना के साथ खुशी खुशी जिंदगी जी रहे हैं तो वहीं अमृता भी अपने दोनों बच्चो के साथ बेहद खुश हैं। हालांकि सैफ के अलावा अमृता के जिंदगी मे तीन बार प्यार आया था, लेकिन वो मोहब्बत कभी पूरी नहीं हुई।