बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री को लेकर तो फैंस के बीच क्रेज देखने को मिलता ही हैं, लेकिन अब भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रियता भी तेजी से बढ़ रही है। भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों को भी खूब पॉपुलैरिटी हासिल हो रही है और आज के समय में उन्हें किसी के परिचय की जरूरत नहीं है। अगर बात भोजपुरी की एक्ट्रेसेस की करें तो इनके अभिनय के साथ ही ग्लैमरस लुक में भी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी लंबी फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी की ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने 30 के बाद भी शादी नहीं की है और अब भी भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज करती हैं।