आम्रपाली दुबे
- फोटो : Instagram
आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे के नाम को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। भोजपुरी फिल्मों की धक-धक गर्ल और सबसे पॉपुलर अभिनेत्री लगभग आठ सालों से दर्शकों को अपनी अदाओं का दीवाना बनाती आई हैं लेकिन आप जानते हैं कि आम्रपाली केवल अभिनय की मल्लिका नहीं बल्कि गीत गाने में भी अव्वल हैं। धार्मिक गीतों के बाद अभिनेत्री अब फिल्मों में भी गाना गाने लगी हैं। कांवर के पावर, माई के दरबार, छठ गीत जैसे भक्ति गीतों के साथ-साथ उन्होंने लव दहेज, आम्रपाली रे, ऐ सइयांजी गवनवा करा के जैसे गानों को भी अपनी आवाज दी है।